होमBiharबिहार विकास के पथ पर तेज रफ्तार में

बिहार विकास के पथ पर तेज रफ्तार में

Published on

आर्थिक सर्वेक्षण से हुआ खुलाशा

पटना। आर्थिक सर्वेक्षण से पता चला है कि बिहार ने विकास दर में लंबी छलांग लगाई है। रिपोर्ट की माने तो वित्तीय वर्ष 2015-16 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.5 फीसदी थी। वित्तीय वर्ष 2016-17 में वृद्धि दर 10.3 फीसदी हो गई है। जबकि, इसी अवधि में देश का विकास दर सात फीसदी रही। देश की तुलना में राज्य की विकास दर तीन फीसदी अधिक है। बिहार सड़क, कृषि, ऊर्जा, डेयरी, सब्जी उत्पादन आदि के क्षेत्र में भी तरक्की कर रहा है।

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किए जा रहे आर्थिक सर्वेक्षण के हवाले से उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने वित्तीय वर्ष 2017-18 की रिपोर्ट पेश की। गौर करने वाली बात ये है कि राज्य की विकास दर 10.3 फीसदी है, जबकि पूरे देश की विकास दर मात्र 7 फीसदी दर्ज की गयी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास का वाहक खनन, विनिर्माण, परिवहन, संचार व भंडारण बना हुआ है। प्रति व्यक्ति आय में सालाना 8.63 फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2015-16 में बिहार में प्रति व्यक्ति आय 24 हजार 572 रुपये थी, जो बढ़ कर 2016-17 में 26 हजार 693 रुपये हो गई।
राज्य में विकास पर होने वाले खर्च में पिछले पांच सालों में 79 फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2012-13 में विकास पर 35 हजार 817 करोड़ खर्च हुए थे, जो बढ़कर 2016-17 में 64 हजार 154 करोड़ पहुंच गया। गैर विकास कार्यों पर खर्च 23 हजार 803 करोड़ से बढ़कर 34 हजार 935 करोड़ हो गया है। यानी इसमें 47 फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2016-17 में पूंजीगत परिव्यय, कैपिटल एक्सपेंडीचर 27 हजार 208 करोड़ था। इस राशि में से 79 फीसदी यानी 21 हजार 526 करोड़ आर्थिक, 25 फीसदी यानी 5326 करोड़ सड़क, पुल व परिवहन, 27 फीसदी यानी 5739 करोड़ बिजली, आठ फीसदी सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मद में खर्च किए गए। सामाजिक सेवाओं पर आठ फीसदी यानी 3592 करोड़ खर्च हुआ।
144 लाख टन सब्जी उत्पादित कर बिहार नंबर वन बन गया है। इसी प्रकार 13 लाख टन बढ़कर 38.6 लाख टन मक्का का उत्पादन हुआ और 12 लाख टन से बढ़कर 60 लाख टन गेहूं का उत्पादन दर्ज किया गया है। बिहार में 100 वर्ग किमी पर 218 किमी सड़क निर्माण के साथ यह देश के तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

More like this

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...