Home Society पुण्यतिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता सेनानी

पुण्यतिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता सेनानी

संजय कुमार सिंह

मनियारी। महंथ मनियारी के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वासुदेव साह की 36वीं पुण्यतिथि पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। महंथ मनियारी के इनरदेव मार्केट स्थित उनके आवास पर मुख्य अतिथि कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने श्रद्धांजलि के पश्चात अपने सम्बोधन मे कहा कि स्वर्गीय वासुदेव साह महान स्वतंत्रता सेनानी जुब्बा सहनी के सबसे करीबी थे। कहा कि रेलवे की पटरी उखाड़ने के आरोप में उन्हें उम्र कैद की सजा हुई।
किन्तु मनियारी के महंथ दर्शन दास ने उन्हें सजा कम कराकर छह माह मे जेल से छुड़ाने का काम किया। उन्होंने कहा की अगले वर्ष वासुदेव साह की और व्यापक रूप से पुण्यतिथि मनाइ जाएगी। इधर, एसयूसीआई लोकल कमेटी के प्रभारी लालबाबू महतो ने कहा की स्वर्गीय साह की धर्मपत्नी इन्द्रा देवी को हाल ही मे चम्पारण सत्याग्रह के अवशर पर राज्य सरकार ने सम्मानित किया है। उनके नाम से कोई कल्याणकारी संस्था खुले जिससे उनका नाम यूगो यूगो तक जानी जा सके।
मौके पर स्वतंत्रता सेनानी की धर्पमत्नी इन्दिरा देवी व उनकी पौत्री अरूणा कुमारी ने पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने वालो मे लालबाबू महतो, लोजपा नेत्री पिन्की देवी, पूर्व जिप सदस्य हरिहर साह, मनियारी मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार दास, रंजीत पासवान, पंकज कुमार, अशोक प्रसाद गुप्ता, श्याम कुमार गुप्ता, नीरज कुशवाहा, आरती गुप्ता, अमरेश झा, सौरभ, गौरव व संजीत थे जबकि संचालन दीपक कुमार गुप्ता ने किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version