Home Society सरकारी राशि के गबन में फंसी पूर्व मुखिया

सरकारी राशि के गबन में फंसी पूर्व मुखिया

मीनापुर के मानिकपुर पंचायत का है मामला

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड की मानिकपुर पंचायत में सरकारी राशि के गबन का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में पंचायत के पूर्व मुखिया सादमीन फातिमा व पूर्व पंचायत सचिव कृष्ण कुमार त्रिवेदी पर गबन के आरोप की पुष्टि हो गई हैं।
डीएम धर्मेंद्र सिंह ने दोनों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगते हुए एफआईआर की चेतावनी दी है। पूर्व मुखिया व पूर्व पंचायत सचिव पर 4.90 लाख सरकारी राशि के गबन का आरोप है। साथ ही चौदहवीं वित्त आयोग योजना की राशि से चापाकल गाड़ने में भी गड़बड़ी का आरोप है। इसी योजना से मानिकपुर आनंदी ठाकुर के घर से कैलाश सिंह के घर तक स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। बतातें चलें कि डीएम के निर्देश पर पंचायती राज पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने इसकी जांच की। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि आवेदक द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं। इसके बाद पंचायती राज विभाग से दोनों को नोटिस जारी कर कहा गया है कि वे एक सप्ताह में स्पष्टीकरण दें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version