Home Bihar Nalanda नालंदा में फूड प्वाइजनिंग, 60 से अधिक बच्चे बीमार

नालंदा में फूड प्वाइजनिंग, 60 से अधिक बच्चे बीमार

नालांदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के लालबाग में शादी समारोह के दौरान प्रसाद खाने से 60 से अधिक बच्चे बीमार हो गये। सभी को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव के छोटे चौहान के घर शादी थी और इस दौरान सभी ने सत्यनारायण स्वामी पूजा की प्रसाद ग्रहण किया था। प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। इसके अलावा कुछ बड़े लोगों ने भी पेट दर्द की शिकायत की है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version