Home Bihar मानसून का आनन्द ले रहा है उत्तर बिहार

मानसून का आनन्द ले रहा है उत्तर बिहार

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार के कई जिलों में मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। शनिवार देर रात से ही उत्तर बिहार में बारिश हो रही है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, चंपारण, समस्तीपुर, सीतामढ़ी सहित इस पूरे इलाके में अच्छी बारिश हो रही है।

रविवार की सुबह से बादल छाए हुए है और कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मानसून की बारिश से किसान खुश हैं। अब वह आसानी से धान के बिचड़े को अपने खेतों में लगा सकेंगे। मानसून की बेरूखी की वजह से अभी तक किसान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत धान रोपनी के लिए बिचड़ा गिरा रहे थे। अधिकांश किसान मानसून के बारिश का इंतजार कर रहे थे। अगर बारिश अच्छी होती है तो किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना होगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version