Home Bihar जबरदस्ती का शिकार बना इंजीनियर

जबरदस्ती का शिकार बना इंजीनियर

पूजा श्रीवास्तव
बिहार। महिलाएं अक्सर जबरदस्ती की शिकार बन जाती है। किंतु, यहां एक पुरूष जबरदस्ती का शिकार हुआ है। शिकार बना युवक पेशे से इंजीनियर है और अब न्याय के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से गुहार लगाई है।

घटना, राजधानी पटना से सटे पंडारक की है। बोकारो स्टील प्लांट के जूनियर इंजिनियर विनोद कुमार पकडुआ विवाह यानी जबरन विवाह का शिकार बन गया। विनोद ने दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, यह मामला तीन दिसंबर का है। जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत विनोद अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पटना से सटे मोकामा गया था। इसी दौरान एक शख्स ने विनोद को मनचाहा ट्रांसफर कराने का लालच दिया और नतीजा शादी तक जा पहुंचा। विनोद को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी और फिर जबरन उसकी शादी करा दी गई थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version