Home Health एसकेएमसीएच में प्रसव पीड़िताओं की लगी भीड़

एसकेएमसीएच में प्रसव पीड़िताओं की लगी भीड़

ठंड में 327 प्रसूताएं भर्ती हुई

मुजफ्फरपुर। सुरक्षित प्रसव के लिए कड़ाके की ठंड के बावजूद एसकेएमसीएच में एक सप्ताह के भीतर 327 महिलाओं को भर्ती होना चौका देता है। इनमें से करीब 69 शिशुओं का ऑपरेशन से जन्म भी हो चुका है। फिलहाल प्रसव वार्ड में 87 मरीज भर्ती हैं।

मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अलग बेड की व्यवस्था की है। बतातें चलें कि यहां हर रोज औसतन सात महिलाएं ऑपरेशन से शिशु को जन्म दे रहीं हैं। यह पिछले कई महीनों से ज्यादा है। औसतन 200 से अधिक महिलाएं ओपीडी में इलाज के लिए आ रही हैं। अधिकांश महिलाओं की स्थिति गंभीर है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को किसी प्रकार कि कठिनाई नहीं हो, इसके लिए डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत दी है। यदि किसी मरीजों को खून की कमी है और उसके परिजन उपलब्ध नही हैं, तब वैसे मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर बिना डोनेट किए ब्लड देने का आदेश दे दिया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version