जलस्तर में कमी होने के साथ ही बूढ़ी गंडक नदी में कटाव शुरू हो गया है। इससे नदी के किनारे बसे कई गांवों में दहशत है। हरशेर गांव के चार परिवार का घर कटाव की चपेट में आकर नदी में समा गया। कटाव में रामईश्वर सहनी, धर्मेंद्र सहनी, हरेंद्र सहनी व मनोज सहनी का घर ध्वस्त हो गया।
सूचना पर पहुंचे विधायक मुन्ना यादव ने जल संसाधन विभाग के अधिकारी को फोन कर इसकी जानकारी दी। साथ ही शीघ्र रोकथाम करने की मांग की। विधायक ने बताया कि नदी के कटाव को शीघ्र नहीं रोका गया तो अन्य घर भी इसकी चपेट में आ जाएंगे। मौके पर उमाशंकर सहनी, सच्चिदानंद कुशवाहा व विक्रांत यादव भी थे।
इससे पहले बूढ़ी गंडक नदी के कटाव की चपेट में आने से रघई गांव के आधा दर्जन से अधिक परिवार का घर नदी में विलिन हो चुका है। पानी कम होने के साथ कटाव में तेजी आ जाने से मीनापुर के जामिन मठियां, बाड़ा भारती, पानापुर चक्की व घोसौत गांव में नदी किनारे बसे लोगों में दहशत है।
This post was published on सितम्बर 4, 2017 09:21
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More