Home Bihar Patna निषाद संघ के बैनर तले होगी क्रांति: मुकेश

निषाद संघ के बैनर तले होगी क्रांति: मुकेश

राजकुमार सहनी
बिहार। राजधानी पटना में निषाद विकास संघ के कार्यालय का उद्घाटन संघ के भागलपुर जिलाध्यक्ष श्री कामदेव प्रसाद सिंह ‘निषाद’ के हाथों फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए संघ के पदाधिकारीगण तथा सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सूबे में संघ के कार्यों के सुचारू ढंग से क्रियान्वयन के लिए विभिन्न जिलों में संघ का कार्यालय खोला जाना है और यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। समाज के सभी वर्गों तक संघ की पहुँच सुनिश्चित की जा रही है।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह श्री मुकेश सहनी ने कहा कि वह दिन दूर नही जब निषाद विकास संघ के नेतृत्व में ही समाज अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा और आपलोगों के सहयोग से ही यह कारवां आगे अपने मंजिल को प्राप्त कर सकेगा।
पटना के फ्रेजर रोड स्थित फैजल इमाम कॉम्प्लेक्स में कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सभा को संबोधित करने वालों में संघ के प्रदेश महासचिव मदन मोहन बिंद, सत्यनारायण सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजभूषण चौधरी, सहरसा जिलाध्यक्ष दिनेश सहनी, सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष प्रेम सहनी, निदेशक शिवबचन प्रसाद, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अर्जुन सहनी, प्रो अनिल सहनी, मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सहनी, वैशाली जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सहनी, प्रदेश प्रभारी लालबाबू सहनी, शेखपुरा जिलाध्यक्ष अरुण चौहान, शेखपुरा जिला सचिव चमकलाल सहनी, इन्द्रभूषण सिंह निषाद, लखीसराय जिलाध्यक्ष वकील बिंद, मुंगेर जिलाध्यक्ष गौतम कुमार बिंद, अरविन्द कुमार निषाद, जमुई जिलाध्यक्ष गीता बिंद, विनोद चौहान, सिवान जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सहनी, छपरा जिलाध्यक्ष रमेश सहनी, कोइली मुखिया अजय कुमार सहनी, मुज़फ्फरपुर जिला युवाध्यक्ष अमित कुमार सहनी, गायघाट प्रखंड युवाध्यक्ष संजीत कुमार सहनी, सुनील सहनी, गोपाल चौधरी, दिनेश बिंद मुगिया मुख्य रहे तथा अन्य कार्यकर्ताओं की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति बनी रही।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version