Categories: Society

चीन में भूकंप से मची तबाही सीख लेने की जरुरत

मृतको की संख्या 118 से भी अधिक

चीन के लिए सोमवार की आधी रात तबाही का सबक लेकर आया। गांसू और किनघई प्रांत में भूकंप के तेज झटकों ने तबाही मचा दी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 118 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं और लोग मलबे में दब गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लियुगोऊ शहर में था जो गांसू में जिशिशान काउंटी से करीब आठ किलोमीटर दूर है। चीन के सरकारी मीडिया शिन्हुआ के अनुसार दोनों प्रांतों में इमरजेंसी मैनेजमेंट और फायर विभाग को तैनात कर दिया गया है।

चीन में भूकंप के कारण

चीन का गांसु सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक है। यह तिब्बती और लोएस पठारों के बीच स्थित है। इसकी सीमा मंगोलिया से लगती है। चीन के भूगर्भ में कई टेक्टोनिक प्लेटें है। विशेष रूप से यूरेशियन, भारतीय और प्रशांत प्लेटें आपस में टकराती है। चीन में सितंबर के महीने में दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता का भूकंप आने से 60 से अधिक लोग मारे गए थे। इससे पहले 1920 में गांसु के भूकंप में दो लाख से अधिक लोग मारे गए थे। इसको 20वीं सदी में दुनिया का सबसे घातक भूकंप माना गया था1

This post was published on दिसम्बर 19, 2023 19:15

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024