Home Bihar नीति आयोग के डेल्टा रैंकिंग में बिहार का बुरा हाल

नीति आयोग के डेल्टा रैंकिंग में बिहार का बुरा हाल

नई दिल्ली। नीति आयोग ने अपना पहला डेल्टा रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर गुजरात का दाहोद जिला है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के जिले टॉप 100 में भी जगह नहीं बना पाएं हैं।

आयोग ने 117 आकांक्षी जिलों में से 108 जिलों की रैंकिंग के नतीजे जारी किए गए हैं। ये डेल्टा रैंकिंग 5 बिंदुओं को लेकर की गई है। जिलों की रैंकिंग जिसमें स्वास्थ्य-पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश और स्किल डेवलपमेंट के साथ बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है। ये आंकड़े 31 मार्च 2018 से 31 मई, 2018, के बीच के हैं। जिन जिलों में सुधार हुआ है इसमें पहले नंबर पर गुजरात का दाहोद, दूसरे पर सिक्किम का पश्चिमी सिक्किम और तीसरे पर तमिलनाडु का रामनाथपुरम है। वहीं सबसे पिछड़े जिलों की बात करें तो जम्मू कश्मीर का कुपवाड़ा रहा। उसके बाद बिहार का बेगूसराय शहर और झारखंड की राजधानी रांची का नाम है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version