Home Bihar Araria नबालिग ने मासूम की गला रेत कर की हत्या

नबालिग ने मासूम की गला रेत कर की हत्या

अररिया। बिहार के अररिया जिले से उग्र हो रही किशोर मानसिकता की दिल को दहला देने वाली खबर आई है। खबर ये है कि अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड की बरहट में एक 12 साल के बच्चे ने अपने 10 साल के दोस्त की सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्यारोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, इस वारदात में शामिल एक अन्य बच्चा फरार है। पूछताछ में हत्यारोपी बच्चे ने बताया कि उसके पापा और फूफा ने कहा था कि उसे मार डालो इसलिए उसने अपने ही दोस्त का गला रेत दिया है। बताया जा रहा है कि यहां दो परिवारों के बीच 14 डिसमिल जमीन का विवाद पहले से चल रहा है। इसी में से एक परिवार से जुड़े बच्चे ने दूसरे परिवार के बच्चे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी ने अपने दोस्त को बिस्कुट देने के बहाने खेत में बुलाया और उसके बाद उसका गल रेत दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version