Home Bihar न्यूयार्क में बिहारी टैलेंट का झंडा

न्यूयार्क में बिहारी टैलेंट का झंडा

तैयारी में जुटे मैथ का मास्टरमाइंड

प्रवीण कुमार
बिहार। राजधानी पटना में सुपर-30 के संस्थापक सह गणितज्ञ आनंद कुमार ने बिहार की मिट्टी का सम्मान एक बार फिर बढ़ाया है। फाउंडेशन ऑफ एक्सीलेंस (एफएफई) के न्यूयार्क चैप्टर के सम्मेलन में आनंद कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 23 अप्रैल को न्यूयार्क के होटल ताज में आयोजित होना है। समाज के अति वंचित तबके के उत्थान में आनंद कुमार के अतुल्य योगदान को देखते हुए एफएफई ने उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेने के लिए बुलाया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version