Home Bihar Muzaffarpur बाल्टी में गिरी बच्ची, मौत

बाल्टी में गिरी बच्ची, मौत

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के जमहरूआ गांव में शनिवार के दिन एक छह माह की बच्ची की मौत बाल्टी में भड़ी पानी में डूबने से मौत हो गई। जबतक परिवार के लोगों का ध्यान बिछावन पर सोई बच्ची पर जाती तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची गांव के बाबू साहेब की छह माह की बेटी व स्वर्गीय जय गोविंद महतो की पौत्री बताई गई है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया की बच्ची को दिन में बिछावन पर सुलाकर मां काम करने चली गई थी। तभी बच्ची की निंद खुल गई और बिछावन पर ही खेलते हुए निचे रखे पानी से भड़ी बाल्टी में जा गिरी और जब तक मां की ध्यान बच्ची पर जाती तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। घर में परिवार के लोगों में शोक की लहर है। स्थानीय जमहरूआ पंचायत के मुखिया चंदेश्वर राय ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया तथा घटना से अन्य लोगों को सीख लेते हुए बच्चों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version