शुक्रवार, जुलाई 11, 2025
होमSociety98 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने का हुआ निर्णय

98 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने का हुआ निर्णय

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

मीनापुर पंस की बैठक में 69 लाख की लागत से 24 योजनाएं स्वीकृत

मीनापुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में शनिवार को 69,26,916 रुपये की लागत से होने वाले 24 महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन हुआ। लम्बी प्रतीक्षा के बाद बैठक में सात स्थायी समिति का गठन कर लिया गया है। साथ ही फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने का भी निर्णय लिया गया।
प्रखंड कार्यलय में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रमुख राधिका देवी ने की। बैठक में मवेशी को रखने के लिए चार फाटक बनाने व सरकारी नर्सरी से पेड़ों की कटाई करने वालों पर एफआईआर करने सहित मीनापुर में लम्बे समय से कार्यरत 17 एएनएम के स्थानांतरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इससे पहले सदस्यों ने नियोजित 98 फर्जी शिक्षकों को बर्खाश्त करने का भी निर्णय लिया। बीडीओ ने सदस्यों को बताया कि इसके अतिरिक्त 366 नियोजित शिक्षकों की जांच अंतिम चरण में है। शीघ्र ही उन सभी पर कार्रवाई होगी।
बैठक में मनरेगा, बाल विकास, शिक्षा, आपूर्ति, कृषि व स्वास्थ्य विभाग आदि की समीक्षा की गई। सूचना मिलने के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने मध्याह्न भोजन प्रभारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। बैठक के दौरान सदस्य नीलम कुमारी, अनामिका, विनोद कुमार, शशिरंजन यादव व महानन्द राय ने मनरेगा से किसानों को जोड़ने की मांग की। वहीं, सदस्य शिवचन्द्र प्रसाद ने मवेशी से फसल को बचाने के लिए फाटक बनाने की मांग की।

144 वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र खुलेगा

सुबोध कुमार व अजय कुमार ने आंगनबाड़ी की जांच करने के लिए कमिटी के गठन की मांग रखी। इस बीच सीडीपीओ ने बताया कि 144 वार्ड में नए सिरे से आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के लिए सर्वेक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही बहाली की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी। बैठक में विधायक मुन्ना यादव, उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह, सदस्य रामनन्दन राम, कृष्ण कुमार मुन्ना, इंदल सहनी, जगदीश साह, किशोरी राम, रेणु सिंह, सुशीला देवी, उषा सिंह, मेघनी देवी, पूनम कुमारी, निर्मला देवी, विमला देवी, रामशोभा राय आदि मौजूद थे।

स्थायी समिति का हुआ गठन

पंचायत समिति की बैठक में सात स्थायी समिति का गठन किया गया है। इसमें सामान्य स्थायी समिति और वित्त अंकेक्षण तथा योजना समिति के पदेन अध्यक्ष प्रमुख राधिका देवी होंगी। इसी प्रकार उत्पादन समिति के अध्यक्ष सीमा देवी, शिक्षा समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद, समाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष अंजना मिश्रा व लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया है।

प्रमुख ने कहा दबाव में किया हस्ताक्षर

प्रमुख राधिका देवी ने शनिवार को बीडीओ को ज्ञापन देकर फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने के स्वीकृत प्रस्ताव का विरोध किया है। प्रमुख ने लिखा है कि इस प्रस्ताव पर उनसे दबाव डाल कर हस्ताक्षर लिया गया है, जो गलत है। बीडीओ को दिए ज्ञापन पर उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह सहित आधा दर्जन पंसस का हस्ताक्षर हैं। पूर्व में प्रमुख राधिका देवी की अध्यक्षता में हुई पंसस की बैठक में सर्व सम्मति से 98 फर्जी नियोजित शिक्षकों को बर्खास्त करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

आंखों की गुस्ताखियां मूवी रिव्यू: सुंदर कहानी का अधूरा एहसास

2025 की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म "आंखों की गुस्ताखियां" ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है।...

DU PG एडमिशन 2025: सीट अलॉटमेंट, अपग्रेड राउंड और CW/वॉर्ड कोटा के लिए विस्तार से गाइड

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने PG (पोस्ट-ग्रेजुएट) एडमिशन 2025 की प्रक्रिया के आगामी चरणों—सीट अलॉटमेंट,...

मुंबई के ऐतिहासिक कार्नैक ब्रिज का बदला नाम, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित

मुंबई की ऐतिहासिक पहचान में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

नेहा धूपिया ने शेयर किया सोहा अली खान का शादी को लेकर दिया गया अनमोल सुझाव

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां रिश्ते अक्सर फिल्मों और रेड कार्पेट इवेंट्स...

More like this

DU PG एडमिशन 2025: सीट अलॉटमेंट, अपग्रेड राउंड और CW/वॉर्ड कोटा के लिए विस्तार से गाइड

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने PG (पोस्ट-ग्रेजुएट) एडमिशन 2025 की प्रक्रिया के आगामी चरणों—सीट अलॉटमेंट,...

मुंबई के ऐतिहासिक कार्नैक ब्रिज का बदला नाम, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित

मुंबई की ऐतिहासिक पहचान में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

CA Success Story 2025: 71 साल की उम्र में जयपुर के ताराचंद अग्रवाल बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, पोती की पढ़ाई ने बदल दी ज़िंदगी

कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती, और इस कहावत को राजस्थान के...

RBI भर्ती 2025: ग्रेड A और B के 28 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹1.49 लाख तक सैलरी, आज से करें आवेदन

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ग्रेड A और ग्रेड B ऑफिसर के कुल 28...

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को लौटेंगे पृथ्वी पर, Ax-4 मिशन के साथ पूरा करेंगे दो सप्ताह का अंतरिक्ष प्रवास

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय...

11 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतें

अगर आप आज बाजार में सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं,...

मोहन भागवत के 75 की उम्र पर बयान से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कसा तंज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा नागपुर में दिए गए एक बयान...

बिहार बीएड 2025: एनसीटीई ने एक दर्जन से अधिक बीएड कॉलेजों को भेजा नोटिस, कई संस्थानों में दाखिले पर लग सकती है रोक

बिहार में बीएड की पढ़ाई करने की सोच रहे हजारों छात्रों के लिए एक...

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हमला: खालिस्तानी आतंकी ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी,

प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैनेडा स्थित "Kap’s Cafe" पर देर रात फायरिंग की...

हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3.5 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे...

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या: पिता ने बेटी को तीन गोली मार कर उतारा मौत के घाट

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां...

कांवड़ यात्रा 2025 शुरू: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही आज से कांवड़ यात्रा 2025 भी शुरू...

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: 9 बस यात्रियों को अगवा कर गोली मार दी गई

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार शाम को एक दिल दहला देने वाला...

आज का राशिफल – 11 जुलाई 2025: करियर, प्रेम और सफलता के लिए सितारों का संदेश

सावन 2025 की शुरुआत के साथ आज का दिन आत्मविश्वास, रचनात्मकता और संतुलन से...

बिहार में 20 जुलाई से सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में इस साल का दक्षिण-पश्चिम मानसून अब गति पकड़ने को तैयार है। मौसम...
Install App Google News WhatsApp