Politics

पंजाब के गुरदासपुर उपचुनाव में वोटिंग जारी

विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई थी सीट

पंजाब। पंजाब की गुरदासपुर की सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले जा रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। कांग्रेस ने अपनी पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी की तरफ से कारोबारी स्वर्ण सलारिया चुनावी मैदान में हैं। आप ने सेवानिवृत मेजर जनरल सुरेश खजूरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बतातें चलें कि भाजपा सांसाद विनोद खन्ना के निधन से यह सीट खाली हुई थी।
गुरदासपुर लोकसभा उप-चुनाव में करीब 15.22 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे। इससे 7,12,077 महिलाएं हैं और 14 तीसरे लिंग के मतदाता भी हैं। इस चुनाव क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों की करीब 30 कंपनियां और पंजाब पुलिस के 7,000 जवान तैनात किए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। 1,257 जगहों पर कुल 1,781 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 457 को संवेदनशील एवं 83 को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर वोटर-वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल का इस्तेमाल होगा। वोटों की गिनती 15 अक्तूबर को होगी और उसी दिन नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।

This post was published on अक्टूबर 11, 2017 11:22

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024