Politics

रवांडा के साथ मिल कर भारत कृषि क्षेत्र में करेगा सुधार

भारत का अफ्रिका के साथ रिश्ता सदियों पुराना है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सर्व प्रथम अफ्रिका में ही अंग्रेजो के खिलाफ हूंकार भरी थी। इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर सभी की नजरे टिक गई है।

इसमें पीएम मोदी की रवांडा यात्रा को राजनीतिक के जानकार बहुत ही महत्वपूर्ण मान रहें हैं। भारत के पीएम मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे के बीच होने वाली बातचीत का नतीजा सार्थक रहा तो इसका असर दोनो देश के व्यापार एवं कृषि के क्षेत्र पर पड़ना तय माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने रवांडा के लिये 20 करोड़ डॉलर के कर्ज की पेशकश करके दुनिया में भारत के बढ़ते कद का भी संकेत दे दिया है।
भारतीय पीएम की पहली रवांडा यात्रा
पीएम मोदी की दो दिवसीय रवांडा यात्रा अपने आप में बेहद ही महत्वपूण मानी जा रही है। अव्वल तो ये कि भारत के आजादी के सात दशक बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली रवांडा यात्रा है। दूसरा ये कि रवांडा ने भारत में और भारत ने रवांडा में अपना दूतावास खोलने पर सहमत हो गया है। यानी, अब दोनो देश के बीच अब संबंध प्रगाढ़ होना तय माना जा रहा है। एक बात और गौर करने वाली है कि दोनों देशों ने चमड़ा एवं इससे संबद्ध क्षेत्र और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में कई समझौतों पर हस्ताक्षर करके अपनी निकटता के स्पष्ट संकेत दे दिएं हैं।
अफ्रिकी देशो तक पहुंच बनाने की कोशिश
भारत ने कई औद्योगिक पार्क के विकास एवं रवांडा में किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिये 10 करोड़ डॉलर और कृषि के लिये इसके अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की पेशकश करके विश्व के पटल पर भारत के बढ़ते साख का संकेत दे दिया है। संसाधान सम्पन्न इस महाद्वीप में भारत की पहुंच कायम करने के इरादे से मोदी ने अफ्रीका के तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में रवांडा में हैं। बतातें चलें कि इससे पहले किगाली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर प्रधानमंत्री का विमान उतरते ही रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने उनका भव्य स्वागत करके दुनिया को मैत्री का संदेश पहले ही दिया था। यहां आपको बता दें कि रवांडा अफ्रीका की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। प्रधानमंत्री इसके बाद युगांडा की यात्रा पर निकलेंगे।
KKN Live के इस पेज को सबसे पहले फॉलो करलें। लाइक और शेयर भी जरुर करें। मुझे आपके प्रतिक्रिया का भी इंतजार रहेगा।

This post was published on जुलाई 25, 2018 13:48

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022