Home Politics एसडीओ से वार्ता के बाद तीन रोज से चल रहा अनशन समाप्त

एसडीओ से वार्ता के बाद तीन रोज से चल रहा अनशन समाप्त

13 सूत्री मांगो को लेकर जिला पार्षद के नेतृत्व चार लोग बुधवार से ही अनशन कर रहे थे

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर जिला पार्षद कंचन सहनी का अनशन तीसरे रोज शुक्रवार को समाप्त हो गया। एसडीओ पूर्वी सुनील कुमार व जिला परिषद के अध्यक्ष इंद्रा देवी ने कंचन सहनी सहित चारो अनशकारियों को जूस पिला कर अनशन समाप्त होने की घोषाणा कर दी। इससे पहले एसडीओ पूर्वी सुनील कुमार के समक्ष अनशनकारियों ने अपनी 13 सूत्री मांग पत्र रखा। एसडीओ ने आंदोलनकारियों की मांग को जिला प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया है। इसके बाद अनशनकारियों ने तीन रोज से जारी अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version