रविवार, अप्रैल 5, 2026 1:50 पूर्वाह्न IST
होमPoliticsईरान और पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक से बढ़ा तनाव

ईरान और पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक से बढ़ा तनाव

Published on

ईरान ने पाकिस्तान की औकात दिखाई

KKN न्यूज ब्यूरो। ईरान और पाकिस्तान के बीच अचानक तनाव बढ़ गया है। ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल-अदल के मुख्यालय पर एयर स्ट्राइक कर दी है। पाकिस्तान की ओर से इसके गंभीर परिणाम की चेतावनी दी गई थी। अब पाकिस्तान ने ईरान में मौजूद बलूच अलगाववादी समूहों पर हमला किया है। पाकिस्तानी सेना ने कथित तौर पर ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में सरवन शहर में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की चौकियों पर हमला करने का दावा किया है।

पाकिस्तान को मिलेगा इसका लाभ

पाकिस्तान की सेना को इस हमले से कई फायदे मिलने के आसार है। सबसे पहला तो इससे जनता का गुस्सा शांत हो जायेगा। क्योंकि, पाकिस्तान के लोग ईरान के हमले से नाराज थे और अपनी सेना की काबिलियत पर सवाल उठाने लगे थे। लोग कह रहे थे कि पाकिस्तानी सेना को सिर्फ पॉलिटिक्स आती है। इसके अतिरिक्त इसका राजनैतिक लाभ भी मिलेगा। दरअसल, पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले सेना ने इमरान खान और उनकी पार्टी पर कई एक्शन लिए हैं। सेना नहीं चाहती कि इमरान खान पीएम बनें। सेना एक बार फिर नवाज शरीफ के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। इमरान खान सबसे बड़े रोड़ा थे, जिन्हें जेल में डाल दिया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ कई और मुकदमे खोल दिए गए। पाकिस्तान में जनता का एक बड़ा पक्ष इमरान के समर्थन में है। ऐसे में इमरान पर हो रही कारवाई से सेना के खिलाफ गुस्सा है। ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद लोगों में सेना के प्रति सम्मान बढ़ जायेगा।

इस तनाव से भारत नहीं रहेगा अछूता

पाकिस्तान और ईरान के बीच शुरू हुए इस तानातानी से भारत भी अछूता नहीं रहेगा। बतातें चलें कि ईरान और अमेरिका के बीच हालिया दिनों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। अब अमेरिका पाकिस्तान को अपना मुहरा बना सकता है। सम्भव हैं कि अमेरिका एक बार फिर से पाकिस्तान को सैन्य मदद की पेशकश कर दे। जैसा कि सोवियत रूस के जमाने में अफगानिस्तान के खिलाफ किया गया था। यदि पाकिस्तान को अमेरिका से सैन्य मदद मिल गया, तो पाकिस्तान इसका बेजा इस्तेमाल भारत के खिलाफ करेगा। पाकिस्तान पहले भी ऐसा कर चुका है। यानी, आने वाले दिनों में भारत को आतंकवाद से और अधिक सख्ती से निपटने की जरूरत पड़ सकती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

काबुल की उस रात क्या हुआ था | जासूस Falcon का रहस्य

काबुल की एक सर्द रात… एक गुमनाम शख्स… और एक ऐसा राज… जो पूरी...

More like this

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...
00:07:40

क्या है ग्वादर का सच: अरब सागर के किनारे कैसे भूख और प्यास के बीच चीन का हो गया कब्ज़ा

ग्वादर, जिसे पाकिस्तान का भविष्य कहा गया, आज सवालों के घेरे में है। CPEC,...

जब जगमगा उठा जर्मनी का आसमान

19 जनवरी 2026 — एक रात जो खगोल विज्ञान और सोशल मीडिया दोनों पर...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...