सोमवार, अप्रैल 6, 2026 3:28 अपराह्न IST
होमBiharनिषाद आरक्षण हेतु जन संपर्क पर निकले सन ऑफ मल्लाह

निषाद आरक्षण हेतु जन संपर्क पर निकले सन ऑफ मल्लाह

Published on

राजकुमार सहनी

सुपौल। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने सुपौल के जिला मुख्यालय, गांधी मैदान में SC/ST निषाद आरक्षण रैली को संबोधित किया। सन ऑफ मल्लाह रैली में हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे।

20 लोकसभा क्षेत्रो में होगी रैली

विकासशील इंसान पार्टी राज्य के 20 लोकसभा क्षेत्रों में SC/ST निषाद आरक्षण रैली करेगी। पहले चरण में 7 दिसंबर से बिहार के 5 लोकसभा क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर से दौरा कर SC/ST निषाद आरक्षण रैली का आयोजन किया जा रहा है तथा सुपौल से इसका आगाज किया गया है।

फरबरी तक चलेगा अभियान

पहले चरण में सुपौल, बगहा, खगड़िया, भागलपुर तथा अररिया में रैली का आयोजन किया जा रहा है । 10 दिसंबर को बगहा, 12 दिसंबर को खगड़िया, 15 दिसंबर को भागलपुर तथा 17 दिसंबर को अररिया में हेलिकॉप्टर से दौरा कर सन ऑफ़ मल्लाह SC/ST निषाद आरक्षण रैली में शामिल होंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में लाखों-लाख की संख्या में निषाद समाज के लोग रैली में शामिल होंगे। फ़रवरी में बिहार के 15 और लोकसभा क्षेत्रों में रैली का आयोजन किया जाएगा।

निषाद समाज के हित में होगा फैसला

इससे पहले मीडिया को संबोधित करते हुए सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि हमने यह घोषणा की है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि पटना के गाँधी मैदान में किसी एक जाती द्वारा ‘निषाद आरक्षण महारैला’ से बड़ी रैली कभी हुई है तो उसे 10 लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे निषाद समाज का हित में ही कोई फैसला लेंगे। जो भी पार्टी या गठबंधन हमारी मांगों को मानकर हमें मैक्सिमम प्रतिनिधित्व देगी हम उनके साथ गठबंधन करने की सोचेंगे। फिलहाल हम बिहार में गेम चेंजर ही भूमिका में हैं तथा कई पार्टियाँ हमारे साथ गठबंधन करने को आतुर हैं।

राजनीति की दिशा तय करेंगे

रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि बिहार में निषाद समाज की 21 उपजातियां हैं, जो 44 सरनेम से जानी जाती है। उन्होंने कहा कि 14.079%(1.70 करोड़) वोट बैंक के साथ निषाद समाज 2019 के चुनाव में प्रदेश के राजनीति की दिशा व दशा तय करेगी। वीआईपी को जनता की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कहा कि पार्टी निषाद आरक्षण सहित समाज के सारे हक़-अधिकार दिलाने हेतु पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि 14.079% वोट के साथ बिहार की राजनीती में हमारा वर्चस्व है तथा आगामी चुनाव में निषाद समाज ही डिसाइडिंग फैक्टर साबित होगा। |सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि राजनीति में जिसके पास वोट बैंक होता है वही वीआईपी होता है।

ये नेता भी थे मौजूद

रैली में जिला प्रभारी बुधन मुखिया,जिला अध्यक्ष राजेश्वर मुखिया, दरभंगा जिला अध्यक्ष विनोद बम्पर, सहरसा जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद ,प्रदेश युवा सचिव ब्रह्मदेव कुमार सहनी,राजकुमार सहनी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संजीत कुमार सहनी,मुज़फ़्फ़रपुर युवा जिलाध्यक्ष अमित कुमार सहनी,प्रदेश उपाध्यक्ष लड्डू सिंह निषाद,पवन सहनी ,सुपौल प्रभारी भोगी सहनी ,मधेपुरा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सहनी ,लक्ष्मण मुखिया,रमेश मुखिया,बिन्दु मुखिया,रामसोगारत मुखिया ,बिजेन्द्र मुखिया,महिला जिला अध्यक्ष निर्मला सहनी ,रामलखन मुखिया,शिव शंकर मुखिया,अमन समाजसेवी,मनोज सहनी ,रामरूप मुखिया,सुरेश मुखिया,रसमलाल मुखिया,मनीसी मुखिया ,महीन्द्र मुखिया,इन्द्र मुखिया,काशी मुखिया,संजीत चौधरी, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

क्या सच में चाणक्य ने बच्चे को जहर देकर बनाया सम्राट?

क्या यह सच है… कि एक अपमान ने इतिहास की दिशा बदल दी? क्या...

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

More like this

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...