होमPoliticsपाकिस्तान के आम चुनाव में छिपा है खास संदेश

पाकिस्तान के आम चुनाव में छिपा है खास संदेश

Published on

पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव इस बार कई मायनों में अलग होने जा रहा है। अव्वल तो ये कि पिछले 30 साल में यह पहला आम चुनाव है जब देश की दो सबसे पुरानी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग की लीडरशिप बदल जायेगी। वैसे इस बार के चुनाव में इन दोनों पार्टियों को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से जबरदस्त चुनौती मिल रही है। बतातें चलें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी, पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की पार्टी है।

तहरीक-ए-इंसाफ है बहुमत के करीब
चुनाव पूर्व किये गये एक सर्वे की माने तो तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को बहुमत मिलने की संभवना बेहद प्रबल मानी जा रही है। यदि ऐसा हुआ तो पार्टी के संस्थापक और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान का पाकिस्तान में अगला प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। हालांकि, पाक में एक कहावत है कि वहां आएएसआई के मर्जी के बिना कुछ नहीं होता। दरअसल, आईएसआई पाक की एक शक्तिशाली खुफिया एजेंसी है और कहा तो यह भी जा रहा है कि आईएसआई के दबाव में आकर ही पाकिस्तान की अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पनामा पेपर घोटाले के आरोप में सजा सुनाई और चुनाव के बीच में लंदन से लौटने के शीघ्र बाद ही बीती रात सेना ने उन्हें उनकी पुत्री सहित गिरफ्तार कर लिया।
चुनाव में आईएसआई की भूमिका
बतातें चलें कि नवाज शरीफ और उनकी मुस्लिम लीग आईएसआई को फूटी आंखों नहीं सुहाते है। पाक मीडिया से आ रही रिपोर्ट इस ओर इशारा करता है कि आईएसआई की पहली पसंद कट्टवादी नेता हाफिज सईद है। किंतु, रुझानो में हाफिज सईद के बहुत पीछे छूट जाने का लाभ इमरान खान को मिल सकता है। बहरहाल, पाकिस्तान के लोग इमरान खान को अपना मुहाफिज यानी उद्धारक मानने लगे है।
इमरान ने खेला कट्टरवाद का कार्ड
इस बीच इमरान खान ने चुनाव में धर्म को अपना सबसे बड़ा हथियार बना कर उसे पेश कर दिया है। इमरान लगातार अपने चुनावी सभा में मुल्क की आवाम को यह विश्वास दिला रहे हैं कि इस्लामिक तौर-तरीकों से ही पाकिस्तान का भला हो सकता है। ऐसा करके इमरान ने एक साथ दो निशाना साधा है। एक और इससे पाकिस्तान के कट्टरपंथी बड़ी संख्या में तहरीक-ए-इंसाफ से जुड़ने लगे है। दूसरी ओर सेना और पाक नौकरशाहों के भी वे पसंद बनने लगें हैं। वहीं आईएसआई को भी इस नए एजेंडे से खुश करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इसका परिणाम तो 25 जुलाई को ही पता चलेगा।
नवाज की गिरफ्तारी से बदल सकती है फिंजा
कहा तो यह भी जा रहा है कि नवाज शरीफ को आनन फानन में सजा सुना कर गिरफ्तार करने के पीछे इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना ही सबसे बड़ा कारण है और यदि यह सही है तो इसका मतलब साफ है कि आईएसआई का समर्थन भी इमरान को मिल चुका है। हालांकि, लंदन में पत्नी का इलाज करा रहे नवाज शरीफ सजा होने के बाद इतनी जल्दी लंदन से पाकिस्तान क्यों चलें आए? इसको लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए है। नवाज शरीफ जानते थे कि पाकिस्तान पहुंचते ही उनका गिरफ्तार होना तय है। बावजूद इसके वह आये। यानी आम चुनाव के बीच में अपनी गिरफ्तारी देकर वह आवाम का सहानुभूति बटोरना चाहतें है। यदि, इसमें वे वाकई सफल हुए तो आईएसआई को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है।
ऐसे बदल सकता है समीकरण
दरअसल भ्रष्टाचार की कमाई से लंदन में आलीशान फ्लैट खरीदने के मामले में पाकिस्तान की अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने 6 जुलाई को नवाज शरीफ को 10 साल जेल की सजा सुनाई थी। वहीं इस मामले में नवाज की बेटी मरियम को 7 साल और दामाद कैप्टन सफदर को 1 साल की सजा सुनाई गई थी और इसी मामले 13 जुलाई को नवाज शरीफ ने अपनी गिरफ्तारी दी है। माहौल को समझने की कोशिश करें तो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके को इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का गढ़ माना जाता है। वहीं, पंजाब के कुछ हिस्सों में भी तहरीक-ए-इंसाफ ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हालांकि पंजाब में अभी भी नवाज शरीफ की पार्टी सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति में है और नवाज की गिरफ्तारी से इस इलाके में उनके सहानुभूति का वोट बढ़ने का भी कयास लगने शुरू हो गए हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

क्या अमेरिका भारत का भरोसेमंद साझेदार है?

दोस्त, साझेदार या सिर्फ अपने हितों का प्रहरी? KKN ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कोई स्थायी...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

क्या पेट्रोलियम संकट की तरफ बढ़ रहा है भारत?

मिडिल ईस्ट की आग, अमेरिका की शांति वार्ता और भारत पर मंडराता खतरा KKN ब्यूरो।...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...