होमBiharबिहार की हालात पर राहुल से नीतीश ने की चर्चा

बिहार की हालात पर राहुल से नीतीश ने की चर्चा

Published on

महागठबंधन बचाने को बीच का रास्ता निकालने की हुई कोशिश

नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन में जारी तकरार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कॉग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं की आधे घंटे तक मुलाकात चली। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में बिहार के ताजा घटनाक्रमों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष से चर्चा की गई। बाद में नीतीश ने जद यू नेता शरद यादव से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।
बीच का रास्ता तलाशने का हुआ प्रयास
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश ने कोई बयान नहीं दिया। लेकिन यह संकेत पढ़ने की कोशिश हो रही है कि नीतीश भी तेजस्वी के मामले में कोई बीच का रास्ता निकालने के पक्ष में हैं। गौरतलब है कि शुरुआती ना नुकर के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में नीतीश कुमार से मिलकर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इस्तीफा नहीं देने की वजह भी बताई थी।
महागठबंधन के लिए अहम मानी जा रही है मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री की राहुल गांधी से हुई मुलाकात को राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नीतीश ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों के मामले में राहुल गांधी की भी राय ली है। नीतीश-राहुल की मुलाकात को राजनीतिक गलियारे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके पहले की यात्रा में उनकी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात नहीं होने पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतीश अपना अलग रास्ता तलाश रहे हैं।
कॉग्रेस ने लचीले रुख अपनाने की दी सलाह
कांग्रेस की ओर से नीतीश को गठबंधन बरकरार रखने के लिए थोड़ा लचीला रुख अपनाने की सलाह दी जा रही है। कांग्रेस का मानना है कि ऐसे वक्त में जब केंद्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने की कवायद हो रही है बिहार में दरार से भाजपा को इसका सीधा लाभ होगा।
कोविंद से भी मिले नीतीश
नीतीश कुमार ने निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। उन्होंने कोविंद को राष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार ने विपक्षी कुनबे से अलग राह चुनते हुए कोविंद का समर्थन किया था। नीतीश राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचे थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

More like this

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...