चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और सांसद चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन को लेकर गंभीर संकेत दिएं हैं। दरअसल, चिराग पासवान ने सीट साझेदारी को लेकर हो रही देरी पर चिंता जताई है। चिराग ने कहा कि दो दलों के एनडीए से अलग होने के बाद गठबंधन नाजुक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने लिखा है कि समय रहते इसको गंभीरता से नहीं लिया गया तो नुकसान हो सकता है।
लोजपा नेता चिराग पासवान ने एक साथ दो ट्वीट करके अपनी चिंता जाहिर की है। चिराग ने लिखा है कि टीडीपी और रालोसपा पहले ही एनडीए से अलग हो चुकें हैं। लिहाजा, एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। ऐसे समय में भाजपा को चाहिए कि गठबंधन के साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मानपूर्वक तरीके से दूर करे।
चिराग पासवान ने एक और ट्वीट में लिखा है कि गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात हुई। बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। श्री पासवान ने लिखा है कि इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे एनडीए को नुकसान भी हो सकता है। इधर, चिराग के इस ट्वीट का राजनीतिक मायने भी निकाले जाने लगें हैं। अब देखना है कि आगे होता है क्या?
एनडीए गठबंधन में लोजपा के कुल छह सांसद हैं। यह भी माना जा रहा है कि रालोसपा के अलग होने के बाद लोजपा को बिहार में ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। पर चिराग के ताजा ट्वीट से उनकी नाराजगी झलक रही है। हाल में लोजपा नेता राम विलास पासवान ने भविष्य में पार्टी से जुड़े सारे फैसलों के लिए चिराग को अधिकृत कर दिया था। ऐसे में चिराग के ट्वीट को हल्के में लेना एनडीए को भारी पड़ सकता है।
This post was published on दिसम्बर 19, 2018 11:49
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More