मीनापुर। 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान मे आहूत भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली को लेकर राजद ने मंगलवार को पैगम्बरपुर मे बैठक की। अध्यक्षता प्रखड अध्यक्ष उमाशंकर सहनी ने किया। बैठक के बाद विधायक मुन्ना यादव ने रैली का न्योता देने घर घर दस्तक दी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि बिहार की जनता ने जनादेश एनडीए के विरोध मे दिया था। यह जनादेश महागठबंधन को पांच साल काम करने के लिए दिया गया था। किंतु जनादेश के अपमान करने वालो को बिहार की जनता माफ नही करेगी। इसका जबाब 27 अगस्त की रैली मे मिल जायेगा। उन्होने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। विधायक ने कहा कि केंद्र की सरकार अतिपिछड़ा,अल्पसंख्यक व दलितो के साथ अन्याय कर रही है। मेधावी छात्रो को नौकरी मे आरक्षण कोटे तक ही समेटना चाहती है। जबकि पहले उन्हे जेनरल कोटा मे भी स्थान मिलता था। गरीब विरोधी केंद्र सरकार की गोद मे नीतीश कुमार जाकर बैठ गये है। बैठक को पूर्व प्रमुख राजगीर राम,सच्चिदानंद कुशवाहा,अमित साह,मो निजाम व मो रईस आदि मौजूद थे।
This post was published on अगस्त 2, 2017 10:43
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More