Home New Delhi दिल्ली के सेमीफाइनल में मोदी लहर

दिल्ली के सेमीफाइनल में मोदी लहर

काग्रेंस और आप होगा साफ

संतोष कुमार गुप्ता

​नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव सम्पन्न होने के बाद सबकी नजरे अब परिणाम पर टीक गयी है। किंतु एक्जिट पोल एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की जादू चलने की बात बता रहा है। चुनाव परिणाम से आगे बहुत कुछ तय होना है। इस परिणाम पर बिहार की भी निगांहे है। दिल्ली के महत्वपूर्ण सीटो से जदयू भी चुनाव लड़ रही थी। नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा भी परिणाम से जुड़ा है।  दिल्ली नगर निगम की 272 में से 270 सीटों के लिए आज वोटिंग का काम सम्पन्न हुआ। इस चुनाव को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2021 का सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है। मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। लेकिन वास्तविक नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे।
मतदान समाप्त होते ही चुनाव परिणामों को लेकर मीडिया संस्थानों ने भी अपने-अपने एक्जिट पोल जारी किए। एमसीडी चुनाव से उभरी राजनीतिक तस्वीर का प्रभाव दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी देखा जा सकता है।
एक नजर विभिन्‍न एग्जिट पोल में नगर निगम चुनाव के नतीजों पर

एबीपी न्‍यूज-सी वोटर और आज तक के एक्जिट पोल में तीनों नगर निगमों में बीजेपी को भारी बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

ABP न्‍यूज-सी वोटर:

दिल्‍ली नगर निगम (272 सीट) :

बीजेपी- 218

आप- 24

कांग्रेस- 22

अन्‍य- 8

पूर्वी दिल्‍ली:

बीजेपी- 47

आप- 9

कांग्रेस- 6

अन्‍य- 2

उत्‍तरी दिल्‍ली:

बीजेपी- 88

आप- 6

कांग्रेस- 7

अन्‍य- 3

दक्षिणी दिल्‍ली:

बीजेपी- 83

आप- 9

कांग्रेस- 9

अन्‍य- 3

आज तक-एक्सिस माई इंडिया:

दिल्‍ली नगर निगम (272 सीट) :

बीजेपी- 202-220

आप- 23-35

कांग्रेस- 19-31

अन्‍य-

पूर्वी दिल्‍ली (64 सीट) :

बीजेपी- 45-51

आप- 6-10

कांग्रेस- 4-8

अन्‍य- 0-2

उत्‍तरी दिल्‍ली (104 सीट) :

बीजेपी- 78-84

आप- 8-12

कांग्रेस- 8-12

अन्‍य- 1-3

दक्षिणी दिल्‍ली (104 सीट) :

बीजेपी- 79-85

आप- 7-11

कांग्रेस- 7-11

अन्‍य- 1-3

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version