Home Politics मीनापुर के अनशनकारियों की तबियत बिगड़ी

मीनापुर के अनशनकारियों की तबियत बिगड़ी

मीनापुर। कंचन हत्या कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर लोक चेतना दल के प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार यादव का आमरण अनशन चौथे रोज शनिवार को भी जारी है। इस बीच डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय ने आज अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया। किंतु, अनशनकारी सीबीआई से जांच का आदेश मिलने तक अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया है। इस बीच मीनापुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. एके पांडेय ने अनशन कर रहे श्री यादव का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य जांच के दौरान रक्तचाप सामान्य पाया गया है। किंतु, श्री यादव के रक्तचाप में उतार चढ़ाव जारी रहने को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें अपताल में भर्ती होने की सलाह दी है।

स्मरण रहें कि सिवाईपट्टी थाना के हरशेर गांव में 12 फरबरी को कंचन कुमारी का संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। जबकि, परिजन इसे हत्या का मामला बता कर इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहें हैं। वीरेन्द्र ने बताया कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगो को गंभीरता से नही लिया तो इस आंदोलन को और उग्र कर दिया जायेगा। प्रथम चरण में आंदोलनकारियों के समर्थक रोड मार्च करेंगे और इसके बाद अनशनकारी मुजफ्फरपुर शिवहर सड़क को जाम करेंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version