Home Politics बिहार में महागठबंधन के सीटो का हुआ ऐलान

बिहार में महागठबंधन के सीटो का हुआ ऐलान

बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट बटवारे की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। इसी के साथ महागठबंधन ने पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। आरजेडी ने अपने कोटे की सीटों में से एक सीट माले को देने की घोषणा की है। शरद यादव और उनके एक और उम्मीदवार राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा चुनाव के बाद उनके दल का राजद में विलय हो जायेगा।


किसके खाते में कितनी सीट


लोकसभा चुनाव के लिए बिहार से आरजेडी ने 20 सीटो पर चुनाव लड़ेगी। हालांकी आरजेडी ने अपने कोटे का एक सीट माले को देने की घोषणा कर दी है। इसी प्रकार कांग्रेस 09 सीटो पर चुनाव लड़ेगी। जबकि, रालोसपा को 05, हम को 03 और बीआईपी को 03 सीटे मिली है।


पहले चरण के उम्मीदवार


महागठबंधन ने पहले चरण में बिहार के लोकसभा उम्मीदवारो के नामो की भी घोषणा कर दी है। गया से हम के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। वहीं, नवादा सीट पर राजद उम्मीदवार विभा देवी, जमुई से आरएलएसपी के उम्मीदवार भूदेव चौधरी और औरंगाबाद सीट से हम उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद उम्मीदवार होंगे।


विधानसभा उप चुनाव


बिहार विधान सभा के उप चुनाव के लिए भी महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारो की घोषणा कर दी है। डिहरी से राजद के मो. फिरोज हुसैन और नवादा से धीरेंद्र कुमार सिंह हम पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version