शनिवार, अप्रैल 4, 2026 12:15 अपराह्न IST
होमNationalयूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में खिला कमल पंजाब में आप की आंधी...

यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में खिला कमल पंजाब में आप की आंधी गोवा में भगवा सरकार के आसार

Published on

यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा की तस्वीरें लगभग साफ हो गई हैं। पंजाब ने इतिहास रच दिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने पंजाब में लगभग क्लिन स्वीप कर लिया है। आप ने गोवा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। यूपी में 36 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौट रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंकलाब शुरू हो गया है। कहा कि अब एक नया भारत बनायेंगे। कांग्रेस का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर कहा कि उनकी पार्टी इससे सबक सीखेगी और देश की जनता के हित में काम करती रहेगी।

चुनाव हार गये मुख्यमंत्री के दावेदार

KKN न्यूज ब्यूरो। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव की तस्वीरें लगभग साफ हो गई हैं। पंजाब ने इन चुनावों में इतिहास रच दिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी पंजाब में प्रचंड बहुमत को प्राप्त करके सभी को चौका दिया है। हालांकि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए है। वो खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। बीजेपी नेता को कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 मतों के अंतर से हराया। हालांकि, सत्तारूढ़ भाजपा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में लगातार दूसरी जीत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी ने गोवा में अगली सरकार बनाने के लिए निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों को साथ ले सकती है। प्रदेश की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है। यहा बीजेपी बहुमत के आंकड़े से महज एक सीट दूर है।

शाम 7 बजे तक के आंकड़े

– यूपी में बीजेपी 269, एसपी 129, कांग्रेस 2, बीएसपी 1 और अन्य 2

– पंजाब में आप 92, कांग्रेस 18, अकाली प्लस 4, बीजेपी प्लस 2 और अन्य 1

– उत्तराखंड में बीजेपी 48, कांग्रेस 18, बीएसपी 2, आप 0 और अन्य 2

– गोवा में बीजेपी 20, कांग्रेस प्लस 12, आप प्लस 3, टीएमसी प्लस 2 और अन्य 3

– मणिपुर में बीजेपी 32,  एनपीपी 8, जेडीयू 6, कांग्रेस 4 और अन्य 10

गोरखपुर का चुनाव परिणाम

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 लाख 2 हजार मतों के अंतर से चुनाव जीत गएं हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह की जीत हुई। सहजनवा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप शुक्ला ने पहली बार चुनाव लड़कर 43 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। कैंपियरगंज में भाजपा के फतेह बहादुर सिंह ने सातवीं बार जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया है। करहल से अखिलेश यादव चुनाव जीत गएं है।

यूपी में एआईएमआईएम को नहीं मिला वोट

यूपी चुनाव में असुदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अधिकतर उम्मीदवार 5 हजार मतों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई। मतदाताओं ने उन्हें बुरी तरह नकार दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों में अभी तक आए रुझान के आधार पर एआईएमआईएम को इस बार आधा फीसदी से भी कम मत मिलता हुआ नजर आ रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अमरिंदर सिंह को पटियाला शहरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजीतपाल सिंह कोहली ने 19,873 मतों के अंतर से हरा दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

काबुल की उस रात क्या हुआ था | जासूस Falcon का रहस्य

काबुल की एक सर्द रात… एक गुमनाम शख्स… और एक ऐसा राज… जो पूरी...

More like this

00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

UGC के नए नियम 2026 पर देशभर में बहस, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इक्विटी कमेटी अनिवार्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...