होमBiharलोकसभा चुनाव: बिहार की मौजूदा राजनीति एनडीए के गले की फांस तो...

लोकसभा चुनाव: बिहार की मौजूदा राजनीति एनडीए के गले की फांस तो नहीं

Published on

नीतीश कुमार के साथ छोड़ते ही फ्रंडफूट पर आ गया राजद

कौशलेन्द्र झा, KKN न्यूज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आने से बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद पाले भाजपा नेताओं की उम्मीदों पर ग्रहण लगने के संकेत मिलने लगा है। टाइम्स नाऊ और मैट्रिज एनसी के सर्वे ने बिहार में एनडीए नेताओं की नींद उड़ा दी है। हालांकि, यह सर्वे पूरे देश के पैमाने पर किया गया है। यहां हम सिर्फ बिहार की बात कर रहें हैं। सर्वे में 22 फीसदी लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार के साथ आने से एनडीए को नुकसान होगा। जबकि, 21 फीसदी लोगों का मानना है कि बहुत हद तक एनडीए को इसका लाभ नहीं मिलेगा। यानी, करीब 43 फीसदी लोगों को नीतीश कुमार से पहले की तरह बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 41 फीसदी लोगों का अभी भी मानना है कि इसका लाभ एनडीए को मिलेगा। बतातें चलें कि 28 जनवरी को महागठबंधन से पाला बदल कर नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा बन चुकें हैं। बीजेपी के साथ मिलकर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। पर, ऐसा लगता है कि इस बार बिहार के अधिकांश लोगों को नीतीश कुमार का पाला बदलना हजम नहीं हो रहा है। हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। दूसरी ओर राजद समेत इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता फ्रंडफूड पर आ गए हैं।

नीतीश कुमार एनडीए में कब तक रहेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बिहार के आम लोगों में कई तरह की चर्चा शुरू हो चुकी है। अव्वल तो ये कि नीतीश कुमार कब तक एनडीए का हिस्सा रहेंगे? टाइम्स नाऊ और मैट्रिज एनसी के सर्वे में इस सवाल को टटोलने की कोशिश की गई है। सर्वे में शामिल 21 फीसदी लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन फिर से टूट सकता है। वहीं, 34 फीसदी लोग मानते हैं कि लोकसभा चुनाव तक यह गठबंधन चलेगा। किंतु, 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से नीतीश कुमार पाला बदल सकते हैं। यानी, करीब 55 फीसदी लोग यह मान कर चल रहें हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में लंबे समय तक नहीं रहेंगे। हालांकि, यहां भी 26 फीसदी लोग यह मान रहें है कि अब बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन अटूट रहने वाला है।

बिहार में एनडीए को होगा लाभ या महागठबंधन को

बिहार की बदली राजनीति फिंजा में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगा हैं कि इसका लाभ किसको मिलेगा? एनडीए अपनी सीट बचा पायेगी या इसमें महागठबंधन सेंधमारी करेगी? टाइम्स नाऊ और मैट्रिज एनसी के सर्वे में इस सवाल का भी जवाब टटोलने की कोशिश की गई है। यहां आपको बतातें चलें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीट है। वर्तमान में 39 पर एनडीए का कब्जा है। सर्वे में शामिल लोगों के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 35 पर ही बढ़त हासिल होने की उम्मीद है। यानी, सीधे तौर पर कहें तो सर्वे के मुताबिक एनडीए को अभी से चार सीटों का नुकसान होता दीख रहा है। हालांकि, यह आरंभिक संकेत है। नुकसान इससे अधिक भी हो सकता है। सर्वे के मुताबिक इंडिया गठबंधन के खाते में 5 सीट जाने उम्मीद है। यदि इस सर्वे पर यकीन कर लिया जाये तो इंडिया गठबंधन को बिहार में चार सीटों का इजाफा होता दीख रहा है।

बिहार में एनडीए के लिए अच्छे संकेत नहीं

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा बुलंद कर दिया है। इसमें उन्होंने अकेले बीजेपी के 370 से अधिक सीट जीतने का दावा किया है। पीएम मोदी के द्वारा तय किए गये इस लक्ष्य को पाने के लिए बिहार समेत कई अन्य राज्यों में एनडीए को क्लीन स्वीप करने की चुनौती होगी। बीजेपी के रणनीतिकार यह मान कर चल रहें हैं कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के बाद एनडीए की स्थिति मजबूत हो गई है। जेडीयू और बीजेपी के तमाम नेता 40 की 40 सीटें जीतने का दावा भी कर रहे हैं। हालांकि, ताजा सर्वे की माने तो बिहार में ऐसे परिणाम मिलने के आसार बनता हुआ दीख नहीं रहा है। यानी सर्वे रिपोर्ट की माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आने का बिहार में एनडीए के लिए अच्छे संकेत नहीं है। दूसरी और बिहार की प्रमुख विपक्षी दल राजद समेत इंडिया गठबंधन को बैठे- बिठाये बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

More like this

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

बिहार में भूमि सर्वेक्षण और भूमाफिया का कॉकटेल?

क्या रिकॉर्ड सुधार की मुहिम में सेंध लगा रहे हैं फर्जी दावेदार KKN ब्यूरो। जमीन...

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...