होमBiharबिहार की राजनीति में लालू के लाल का नया अवतार

बिहार की राजनीति में लालू के लाल का नया अवतार

Published on

साइकिल से अणे मार्ग पहुंचने की जुगत में तेजस्वी

बिहार में राजद नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के गया से शुरू हुई साइकिल यात्रा पर सत्ता पक्ष के लोग चाहे जितना तंज कस लें। पर, यह आम आवाम के बीच पैठ बनाने का एक बेहतरीन मौका है और इससे शायद किसी को भी इनकार नहीं होगा। हालांकि, बारिश के बीच राजद नेता ने फिलहाल अपनी यात्रा बीच में ही रोक दी है। किंतु, साइकिल की सवारी करके तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव के राजनीति के नए संस्करण का आगाज करने के जो संकेत दिएं हैं। बेशक, वह रास्ता एक अणे मार्ग यानी मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने का संकेत देती है। यही कारण है कि सत्ता में बैठे एनडीए के नेता इससे घबरा कर बयानबाजी करने लगें हैं।
तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साइकिल मार्च से बिहार की राजनीति में गरमाहट दिखाई पड़ने लगा था और अब घनघोर बारिश के बीच गया से शुरू हुई यात्रा मखदुमपुर कालेज मैदान में सभा के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बतातें चलें कि इस यात्रा को पटना तक आना था। यात्रा स्थगित होने के बाद सत्ता पक्ष के लोगो ने राहत की सांस जरुर ली है। किंतु, इस यात्रा में छिपे लालू स्टाइल पर गौर करें तो, इससे साफ हो जाता है कि आने वाले दिनो में बिहार के एनडीए नेताओं की मुश्किलें कम नहीं होगी।
35 किलोमीटर में ही दिए कई संके
इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने खुद ही साइकिल चलाकर करीब 35 किमी की दूरी तय की और इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक संकेत भी दिएं। सबसे अहम तो ये कि राजनीति में नवसिखुआ होने का आरोप झेल रहें तेजस्वी यादव ने बिहार की राजनीति में अपनी परिपक्वता का मिशाल पेश कर दिया है। दूसरा ये कि तेजस्वी ने जिस प्रकार आवाम से संपर्क करने का माध्यम चुना है। इससे आने वाले दिनो में सत्ता पक्ष की नींद उड़ सकती है। फिलहाल, तेजस्वी ने अपने साइकिल यात्रा के माध्यम से पार्टी में खुद के नेतृत्व और एक जुटता का भी जबरदस्त संकेत देने की को पुरजोर कोशिश की है। लिहाजा, उनके साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे, भाई वीरेंद्र, भोला यादव, शिवचंद्र राम, इस्लाम शाहीन, विजय प्रकाश, बुलो मंडल, नंदू यादव, रणविजय साहू, अरुण कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में राजद के कद्दावर नेता शामिल थे।
महिला व दलित वोटर पर तेजस्‍वी ने साधा निशाना
इसके पहले तेजस्वी ने गया से साइकिल मार्च शुरू करते हुए राजग सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत को बदतर बताया और मुख्यमंत्री पर चुप्पी साधे रहने का आरोप भी लगाया। कहा कि गया में पिता को बंधक बनाकर पत्नी एवं बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह गिरती विधि व्यवस्था को दर्शाता है। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र की मोदी व राज्य की नीतीश सरकार एससी-एसटी कानून को कमजोर कर दलितो का हक छीनना चाहती है। यह नौबत क्यों आई है? राजद की मांग है कि एससी-एसटी युवाओं पर चल रहे मुकदमे को वापस लिया जाए।

KKN Live के इस पेज को सबसे पहले फॉलो कर लें और KKN Live के न्यूज वेबसाइट पर सीधे आने के लिए KKN Live का एप डाउनलोड कर लें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

More like this

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...