Home Karnataka कर्नाटक एग्जिट पोल: भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

कर्नाटक एग्जिट पोल: भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 222 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। इस बीच आज देर शाम को एग्जिट पोल का परिणाम भी सामने आ गया है। सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है।

बतातें चलें कि कर्नाटक के 224 सीटो में से इस वक्त 222 सीटों पर ही मतदान हुआ है और चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे। इस बीच एग्जिट पोल पर भरोसा करे तो तस्वीर कुछ इस प्रकार से उभर कर सामने आई है। एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में भाजपा को 107 कॉग्रेस को 88 और जेडीएस को 25 सीट मिलने की उम्मीद है। वही, इंडिया टुडे के सर्वे में भाजपा को 106 से 118 कॉग्रेस को 79 से 92 और जेडीएस को 22 से 30 सीट मिलने की उम्मीद है। इसी प्रकार टाइम्स नाउ-वीएमआर के द्वारा की गई एग्जिट पोल में भाजपा को मात्र 87 कॉग्रेस को 96 और जेडीएस को 35 सीट मिलने की उम्मीद है।
दूसरी ओर न्यूज 24-चाणक्य के द्वारा की गई एग्जिट पोल में भाजपा को 94 से 114 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 73 से 82 सीटें मिल रही हैं। जेडीएस गठबंधन इस सर्वे में भी तीसरें नबंर पर है। जेडीएस गठबंधन को 32 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में दो से तीन सीटें जा सकती हैं।
न्यूज एक्स और सीएनएक्स सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के खाते में 102 से 110 सीटें जाती दिख रही हैं। 72 से 78 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। वहीं जेडीएस गठबंधन के हिस्से में 35 से 39 सीटें जा रही हैं। आज तक-एक्सिस पोल के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश में दोबारा सरकार बनाते हुए दिख रही है। इस सर्वे में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 106 से 118 सीटें दी गई हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी है, जिसके हिस्से में 79 से 92 सीटें आने की संभावना है। जेडीएस गठबंधन इस सर्वे में भी तीसरे नंबर पर दिख रहा है। जेडीएस के खाते में 22 से 30 सीटें जा सकती हैं।
एबीपी-सीवोटर के सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 97 से 109 सीटें दी गई हैं। वहीं, कांग्रेस के हिस्से में 87 से 99 सीटें जाती दिख रही हैं। जेडीएस के खाते में 21 से 30 सीटें जाने की संभावना है। अन्य को इस सर्वे में एक से आठ सीटें दी गई हैं। टाइम्स नाउ और वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 97, भाजपा को 87 और जेडीएस को 35 सीटें मिलती दिख रही हैं। बतातें चलें कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 के जादुई आंकड़ो का पार करना होगा। फिलहाल 15 मई को चुनाव परिणाम मिलने तक सभी को इंतजार करना होगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version