Home Karnataka कर्नाटक में मतदान जारी, मतदान केन्द्र पर उमड़ी भीड़

कर्नाटक में मतदान जारी, मतदान केन्द्र पर उमड़ी भीड़

कर्नाटक। कर्नाटक की 224 सीटो में से 222 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान केन्द्रो पर अपने मतदाधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगो में जबरदस्त उत्साह है। वोटों की गिनती 15 मई को होगी।

तीन महीने के धुआंधार चुनावी प्रचार के बाद कर्नाटक में नई सरकार चुनने के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए शाम को 6 बजे तक मतदान होने है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता एक संवेदनशील बूथ के बाहर भिड़ गए। बेंगलुरु के हम्पी नगर में एक मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हुई है। इस बीच हुबली के बूथ नंबर 108 पर वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी के बाद उसे बदला गया है।
राज्य में 2,600 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 4.96 करोड़ से अधिक मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर मतदाता भी वोट कर रहे हैं। राज्य में 55,600 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांत और निष्पक्ष मतदान के लिए 3.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है।
राज्य की 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया है। वहीं, फर्जी वोटर आइडी कार्ड मिलने के कारण आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया है। अब यहां 28 मई को चुनाव होगा और परिणाम 31 मई को आएगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version