Politics

जदयू ने बुलाई विधायक दल की बैठक, अटकलो का बाजार गर्म

महागठबंधन में गतिरोध जारी, नीतीश की रहस्यमयी चुप्पी से गहराया राज

बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मीडिया के सामने आए तो किंतु, कुछ भी बोले बिना हाथ जोड़ कर निकल गये। बतातें चलें कि पिछले लालू एण्ड फेमली पर सीबीआई की छापामारी के बाद से सीएम ने चुप्पी साधी हुई है। राजनीतिक गलियारे में सीएम की चुप्पी के कई मायने लगाये जा रहें हैं। बहरहाल, महागठबंधन में मची इस घमासान के बीच रविवार को नीतीश कुमार ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। बतातें हैं कि जदयू ने यह बैठक राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए बुलाई है। किंतु, जानकार मानते है कि यहां उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर विधायको की राय मांगी जायेगी और बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार कोई बड़ा निर्णय भी ले सकतें हैं।
इस बीच भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। लेकिन लालू यादव ने साफ कर दिया है कि वे तेजस्वी से इस्तीफा नहीं लेंगे। राजद सुप्रीमो लालू यादव के इस कदम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साख दाव पर है। मुख्यमंत्री के सामने एक ओर साख बचाने का दबाव है तो दूसरी ओर सरकार चलाने की मजबूरी। अब देखना है कि आने वाले दिनो में मुख्यमंत्री क्या निर्णय लेते है?

This post was published on जुलाई 15, 2017 19:48

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022