Home Bihar स्वास्थ्य मंत्री का दुश्मन मारण जाप शुरू

स्वास्थ्य मंत्री का दुश्मन मारण जाप शुरू

एक सप्ताह के बाद दुश्मन के बदल जायेंगे विचार

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपने निजी आवास 3 देशरत्न मार्ग के परिसर में विशेष तरीके से निर्माण की गई मड़ई में पिछले दो दिन से दुश्मन मारण जाप करा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ये जाप रात 8 बजे शुरू होकर 11 बजे तक चलता है। करीब एक सप्ताह तक चलने वाले इस जाप को गुप्त रखा गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पुत्र और मौजूदा नीतीश कुमार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप लाल रंग का अंगवस्त्र धारण करके कुश के आसन पर पालथी मारकर जाप में शामिल होते हैं। जब तक जाप चलता है तब तक किसी को भी मड़ई में प्रवेश की इजाजत नहीं है। जाप करवा रहे पंडितजी के एक करीबी की माने तो यह एक तांत्रिक क्रिया है और इसे दुश्मन को जान से मारने की नीयत से नहीं किया जा रहा है। बल्कि दुश्मन के अंर्तमन में कर्ता के प्रति उत्तम विचार पैदा करने के उदेश्य से किया जाता है। जानकार बतातें हैं  कि बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के राजनीतिक आरोपो से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने अनुष्ठान कर रहें  है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version