Home Bihar इंटर आर्ट्स के टॉपर गणेश का बोर्ड ने बिगाड़ा सुर ताल, रिजल्‍ट...

इंटर आर्ट्स के टॉपर गणेश का बोर्ड ने बिगाड़ा सुर ताल, रिजल्‍ट रद्द

​संतोष कुमार गुप्ता

पटना । आखिरकार इंटर आर्टस के टॉपर गणेश पर कारवाई हो ही गयी।कारवाई के साथ ही बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा के रिजल्‍ट में नया मोड़ आया है। विवादों में घिरे इंटर परीक्षा में आॅर्ट्स के टॉपर गणेश कुमार का रिजल्‍ट रद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गणेश के खिलाफ कोतवाली थाना में एफआइआर भी दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। गणेश पर फर्जी तरीके से इंटर की परीक्षा में शामिल होने का अारोप लगा है।
हाल ही में बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्‍ट आने के बाद से ही इंटर आर्ट्स के टॉपर गणेश कुमार की योग्यता को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। दरअसल, समस्‍तीपुर के एक स्‍कूल से इंटर की परीक्षा देने वाले गणेश ने संगीत विषय से परीक्षा देकर टॉप किया था, जबकि स्‍कूल में संगीत शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं. हालांकि, बोर्ड के मुताबिक गणेश ने परीक्षा फॉर्म भरने में उम्र छिपाई है।
एक स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि गणेश ने बोर्ड को धोखे में रखा। उसकी उम्र 42 साल है, जबकि उसने बोर्ड का फॉर्म भरने में उम्र 24 साल दर्ज की थी। चेयरमैन के अनुसार गणेश दो बच्‍चों का पिता भी है। उम्र घटाने के लिए उसने पहले मैट्रिक, फिर इंटर की परीक्षा दी थी। गणेश ने उम्र घटाने के लिए ऐसा किया था। चेयरमैन के अनुसार गणेश की मैट्रिक व इंटर, दोनों परीक्षाओं के रिजल्‍ट रद कर दिए गए हैं
बोर्ड चेयरमैन के मुताबिक गणेश ने समस्‍तीपुर के जिस स्‍कूल से परीक्षा का फॉर्म भरा था, उसके प्रबंधन से भी स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्‍कूल का निबंधन भी रद होगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version