Home Bihar भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं: राबड़ी

भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं: राबड़ी

पति के जेल जाने पर पत्नी का छलका दर्द

बिहार। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राजद कार्यकर्ताओं से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है। भगवान जो करेंगे ठीक ही करेंगे। चारा घोटाले के एक मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जेल में जाने से दुखी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।
लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद रविवार को राबड़ी पहली बार मीडिया के सामने आई। लालू की पत्नी राबड़ी ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा साहेब की तबियत खराब रहती है, यही चिंता की बात है। कहा कि मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है। ये सभी लोग जानते हैं। वे सुबह शाम दवा खाते हैं। वे खुद दवा भी नहीं खाते हैं, वहां किस तरह से दवाएं लेंगे।
राबड़ी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऊपरवाले ने हमारे साथ कभी भी गलत नहीं किया। लालू बिहार की जनता की ताकत हैं, तो पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता उनकी ताकत हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता सहित हम सभी को पूरा यकीन था कि लालू प्रसाद को अदालत बरी कर देगा, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले पर कोई क्या कर सकता है, कानून का फैसला सर्वोपरि होता है, सबको मान्य होगा।

बतातें चलें कि रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को चारा घोटाला के एक मामले में लालू प्रसाद को दोषी करार दिया था। इस मामले में अदालत तीन तनवरी को सजा सुनाएगी। लालू को फिलहाल रांची के एक जेल में रखा गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version