होमBiharबिहार से लोकसभा चुनाव लड़ सकतें हैं जेएनयू के चर्चित छात्र नेता...

बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ सकतें हैं जेएनयू के चर्चित छात्र नेता कन्हैया कुमार

Published on

बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ सकतें हैं जेएनयू के चर्चित छात्र नेता कन्हैया कुमार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्दालय के बहुचर्चित छात्र नेता कन्हैया कुमार अब लोकसभा चुनाव लड़ने की जुगत में है। वह भी बिहार के अपने गृह जिला बेगूसराय से। माना जा रहा है कि भाकपा उन्हें अपना टिकट देने का मन चुकी है और वह महागठबंधन के समर्थन से चुनाव जितने की तैयारी भी कर रहें हैं।

भाकपा की राज्य परिषद से मिल चुकी है सहमति

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कन्हैया को बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ाने का मन बना लिया है। कहा यह भी जा रहा है कि छात्र नेता कन्हैया कुमार के नाम पर अन्य सभी वामदल भी सहमत है और वामपंथी चाहतें हैं कि कन्हैया कुमार बेगूसराय से 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ें। कहा तो यह भी जा रहा है कि राजद और कांग्रेस जैसे अन्य दल भी कन्हैया कुमार के नाम पर सहमत हो चुकें है।

छह सीटो पर भाकपा का दावा

भाकपा नेता सत्यनारायण सिंह ने एक सवाल जवाब में न्यूज एजेंसी को बताया कि इस बाबत राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी अपनी सहमति पहले ही दे चुकें हैं। लालू प्रसाद ने एक सीट कन्हैया कुमार के लिए छोड़ देने की बात कही थी। सतयनारायण सिंह की मानें तो उनकी पार्टी भाकपा ने अगले आम चुनाव में बिहार में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि, इसमें उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है। बहराहाल, भाकपा जिन छह सीटो पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है। उनमें, बेगूसराय, मधुबनी, मोतिहारी, खगड़िया, गया और बांका शामिल हैं।

कन्हैया ने चुनाव लड़ने की दे दी है सहमति

भाकपा नेता सत्यनारायण ने कहा कि कन्हैया कुमार ने बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति दे दी है। बतातें चलें कि कन्हैया कुमार बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट पंचायत के मूल निवासी हैं। उनकी मां एक आंगनवाड़ी सेविका है और उनके पिता एक छोटे किसान हैं। कभी वामपंथियों का गढ माने जाने वाले बेगूसराय से वर्तमान में भाजपा के भोला सिंह सासंद हैं। यहां आपको बतातें चलें कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार तनवीर हसन दूसरे तथा भाकपा उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। आपको याद ही होगा कि राजेन्द्र प्रसाद सिंह को उस वक्त जदयू का भी समर्थन मिला था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

More like this

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...