Home Bihar बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तेज हुई अटकलबाजी

बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तेज हुई अटकलबाजी

नीतीश कुमार

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। राजधानी पटना की राजनीतिक गलियारे में मंत्री पद के लिए कई दावेदारों के नाम उछाले जा रहे हैं। ताजपोशी की अग्रीम बधाई दी जाने लगी है। सामाजिक समीकरणो की दुहाई भी दी जा रही है। नीतीश मंत्रिमंडल में महिला सदस्य के शामिल होने की चर्चा भी जोरो पर है।

नेताओं ने साधी चुप्पी

इसके बीच एनडीए के घटक दल के नेता चुप्पी साधे हुए है और कोई भी कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं। बतातें चलें कि बीते दिनों स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे। वर्तमान मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कुल 28 सदस्य हैं। इसमें जदयू कोटे से 14, भाजपा कोटे से 13 और लोजपा से एक मंत्री हैं। संख्या बल के हिसाब से मंत्रिपरिषद में कुल सदस्यों की संख्या अधिकतम 36 हो सकती है।

बंटबारे का गणित

राजनीतिक हलको में अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव से ठीक से पहले मंत्री परिषद के इस विस्तार में जदयू को पांच, भाजपा को दो और एक मंत्री का पद रालोसपा के कोटे में जा सकता है। स्मरण रहें कि इस वक्त पूर्णिया प्रमंडल से जदयू कोटे से एक भी मंत्री नहीं है। लिहाजा, इस विस्तार में प्रमंडल से किसी एक विधायक का मंत्री बनाना लगभग तय माना जा रहा है। जदयू में मंत्री बनने के संभावित दावेदारों में वैसे नाम सबसे आगे हैं, जो नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version