Politics

सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बने जदयू के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए देश के प्रमुख सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर यानी पीके को जदयू का उपाध्यक्ष बना दिया है। पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने मंगलवार इस बात की घोषणा कर दी है। बतातें चलें कि प्रशांत ने कुछ समय पहले ही जदयू राज्य कार्यकारणी की बैठक में नीतीश कुमार के समक्ष जदयू की सदस्यता ली थी।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जदयू

कहतें हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है राजनीतिक पार्टियां अपना जनाधार और संगठन मजबूत करने में जुट गई हैं। इसी के मद्देनजर जदयू ने यह बड़ा फैसला लिया है। आपको याद ही होगा कि जदयू में शामिल होते वक्त प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार से अपनी नई पारी शुरू करते हुए वे बहुत उत्साहित हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि प्रशांत किशोर भविष्य हैं।

मोदी के रह चुकें हैं सलाहकार

बतादें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक सलाहकार थे। वहीं साल 2015 में बिहार विधानसभा के समय उन्होंने जदयू के लिए भी काम किया था। प्रशांत किशोर इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के संस्थापक हैं। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिये भी काम कर चुके हैं।

जानिए प्रशांत किशोर को

दरअसल, प्रशांत किशोर यूनाइटेड नेशन्स में हेल्थ वर्कर का काम कर चुकें हैं। वह वर्ष 2011 में भारत लौटे और राजनीतिक पार्टियों के इलेक्शन कैंपेन और स्ट्रैटजी बनाने का काम करने लगे। बताया जाता है कि वे बिहार बॉर्डर से सटे यूपी के बलिया जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर गुजरात में चुनाव कैंपेन शुरू किया। वर्ष 2012 में उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कैंपेन की कमान अपने हाथों में ले ली। बतातें चलें कि उस दौर में प्रशांत किशोर मोदी के साथ सीएम आवास में रहा करते थे।

This post was published on अक्टूबर 16, 2018 18:46

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022