लोकसभा चुनाव 2019
भारत के निर्वाचन आयोग ने रविवार की शाम लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अधिसूचना जारी करते हुए तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक 2019 के लोकसभा का चुनाव 11 अप्रैल से शुरु होकर 19 मई तक सात चरणो में संपन्न होगा। मतो की गिनती 23 मई को होगी और देर शाम तक सभी परिणामो की घोषणा कर दी जायेगी।
भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव को सात चरणो में पूरा होना है। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इसी प्रकार दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को, पाचवें चरण का मतदान 6 मई को, छठे चरण का मतदान 12 मई को और अंत में सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। लोकसभा चुनाव 2019 के सभी परिणामो की घोषणा 23 मई को जारी किए जाएंगे।
पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 91 सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में 97 सीटों के लिए चुनाव होगा। तीसरे चरण में 115 सीट, चौथे चरण में 71 सीट, पांचवें चरण में 51 सीट, छठे चरण में 59 सीट और सातवें चरण में 59 सीटों के लिए मतदान होगा।
निर्वाचन आयुक्त सुनील आरोड़ा ने मीडिया को जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी आयोजित कराए जाएंगे। यानी लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे।
This post was published on मार्च 10, 2019 19:41
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More