होमBiharमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान या कमजोर हो गई यादाश्त, चार...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान या कमजोर हो गई यादाश्त, चार सौ नहीं बल्कि चार हजार पार कराने का क्यों किया दावा

Published on

चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के चार हजार सांसद जिताने का आह्वान करके, एक बार से विरोधियों के निशाने पर आ गए है। ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री चार लाख कहना चाह रहे थे। लेकिन, थोड़ा सम्भले और चार हजार पर आ कर ठहर गए। मुख्यमंत्री नवादा के एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब भाषण दे रहे थे, उस समय मंच पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के दावों पर चुटकी ले रही है आरजेडी

मुख्यमंत्री के चार हजार वाले बयान के बाद आरजेडी चुटकी ले रही है। जबकि, जेडीयू के नेता बचाव में लगे हैं। बहरहाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाषण सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आम मतदाता इस वीडियों पर चटखारे ले रहें हैं। हमेशा संभलकर बोलने वाले नीतीश कुमार इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सवालों के घेरे में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लड़खड़ाती जुबान की वजह से उन पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोप भी लग चुके है। कहने वाले तो यहां तक कहने लगे है कि नीतीश कुमार की यादाश्त साथ नहीं दे रही है।

बिहार के नवादा में पीएम की मौजूदगी में सीएम ने कहा

हुआ ये कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवादा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमको पूरा उम्मीद है 4 लाख…फिर थोड़ा सम्भलते हुए कहा कि 4 हजार से ज्यादा… उससे भी ज्यादा… जरूर एनडीए के पक्ष में रहेंगे। कहा कि आप लोग सब… इन प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दीजिएगा ना…। यही हम अनुरोध करने आए हैं…। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। सीएम के बयान को लेकर अब राजद ने मोर्चा खोल दिया है। एक्स पर लोग नीतीश कुमार के दावों पर चटखारे ले रहें हैं।

पहले भी लड़खड़ा चुकी है मुख्यमंत्री की जुबान

दरअसल, यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार की जुबान फिसली है। हमेशा संभलकर बोलने वाले नीतीश कुमार इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सवालों के घेरे में रह चुके हैं। पिछले साल ही उन्होंने सदन में महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी कर दी कि इसको लेकर मुख्यमंत्री की खूब आलोचना हुई थी। बाद में उनको माफी मांगना पड़ा था। इससे पहले अपने ही पार्टी के एक कद्दावर नेता के घर श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान… लोगों को स्तब्ध कर चुका है। खैर… अभी तो लोकसभा चुनाव प्रचाार का आरंभिक फेज शुरू हुआ है। देखना है आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और क्या कुछ बोलते है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

More like this

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...