Home Bihar जेडीयू सांसद के निधन से शोक में डूबा बिहार

जेडीयू सांसद के निधन से शोक में डूबा बिहार

सांसद बैद्यनाथ महतो

मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया शोक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के अचानक निधन से पूरा बिहार दुखी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महतो के असामयिक निधन पर दुख और शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा, “बैद्यनाथ प्रसाद महतो अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारियों का भी कुशलतापूर्वक निवर्हन किया था। वे 2009 एवं 2019 में वाल्मीकिनगर से सांसद निर्वाचित हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बैद्यनाथ महतो के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि सांसद श्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो जी के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिली है। मैं दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।

वेंटिलेटर पर थे सांसद

सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। दिल्ली के एम्स में पिछले एक सप्ताह से सांसद को वेंटिलेटर पर रखा हुआ था और शुक्रवार यानी 28 फरवरी को उनका निधन हो गया। बिहार के वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की थीं। महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाशवत केदार को 2,48,044 मत प्राप्त हुए थे।

नेपाल से सटा है वाल्मीकी नगर

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आता है। ये इलाका नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और बिहार के सुदूर उत्तर में पड़ता है। 2002 के परिसीमन के बाद साल 2008 में पहली बार ये लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। इससे पहले ये सीट बगहा के नाम से जानी जाती थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version