Home Bihar बिहार के सीएम का पीएम के दावेदारी से इनकार

बिहार के सीएम का पीएम के दावेदारी से इनकार

कहा कि बिरोधी मुझे पीएम उम्मीदवार बता कर बदनाम कर रहें हैं

बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री पद के दावेदारी से इनकार करके पिछले कुछ महीनो से चल रही अटकलबाजी पर विराम लगा दिया है। कयास लगाये जा रहे थे कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो सकतें हैं। श्री कुमार ने आज स्पष्ट करते हुए कहा कि इतने बड़े मूर्ख नहीं हैं हम। मेरी छोटी सी पार्टी है। बिरोधी पार्टियां मुझे पीएम उम्मीदवार बता कर बेवजह मेरे ऊपर प्रहार कर रही है। मुख्यमंत्री आज पटना में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने जो काम करने का अवसर दिया है, वह करते रहते हैं। उसके आगे नहीं सोचते हैं। पार्टी ने अध्यक्ष बना दिया, इसका मतलब मेरी राष्ट्रीय चाहत हो गई?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version