Home Bihar Nawada नवादा के रजौली में हुआ बड़ा सड़क हादसा

नवादा के रजौली में हुआ बड़ा सड़क हादसा

यात्री बस पलटने से 5 की मौत, तीन दर्जन जख्मी

नवादा। नवादा जिले के रजौली के समीप आज एक सड़क दुर्घटना में 5 लोगो की मौत हो गई है। वह करीब तीन दर्जन यात्री जख्मी हो गयें हैं। यह हादसा एनएच 31 पर एक यात्री बस के पलटने से हुई। सभी जख्मी को रजौली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान बस के चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुई यात्री बस कोलकाता से बिहारशरीफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंधरवाड़ी मोड़ के पास बस के आगे का चक्का अचानक टूट जाने से यह हादसा हो गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version