Home Bihar सियासी घमासान के बीच गेंद जदयू के पाले में

सियासी घमासान के बीच गेंद जदयू के पाले में

राजद सुप्रीमो लालू यादव का बड़ा बयान

बिाहर। सियासी घमासान के बीच राजद सुप्रीमो ने बड़ा दांव खेल दिया है। रांची से लौटने के बाद मीडिया एजेंसी से बातचीत करते हुए लालू ने कहा कि गठबंधन तोड़ने की पहल हम नहीं करेंगे। लालू ने डंके की चोट पर यह एलान भी कर दिया कि तेजस्वी किसी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे।
पिछले 3 दिनों से तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर जदयू दवाब बनाने में लगी है। लालू के इस बयान को करारा जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले लालू ने अपने तमाम बड़े नेताओं के साथ राबड़ी आवास पर एक आपात बैठक की। बाद में लालू ने कहा कि हम किसी की भभकी से नहीं डरते हैं। यानी लालू ने गेंद अब नीतीश के पाले में डाल दी है ऐसे में नीतीश के लिए यह बड़ी चुनौती है कि अपने सिद्धांत और सत्ता में वो किसे चुनते हैं?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version