Politics

उपेन्द्र कुशवाह ने टाला अमित शाह का न्योता, खीर पकने की बढ़ी उम्मीद

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के न्योता को फिलहाल टाल दिया है। स्मरण रहें कि भाजपा अध्यक्ष ने श्री कुशवाहा को फोन करके शनिवार की सुबह नौ बजे के पहले मिलने की इच्छा जताई थी। श्री कुशवाहा ने कहा कि अभी 28 अक्टूबर तक वह जनता के साथ संवाद में हैं। लिहाजा, मुलाकात सम्भव नहीं है। लिहाजा यह तय नहीं हो पाया कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात अब होगी या नहीं। अगर होगी भी तो कब होगी, यह साफ नहीं है, क्योंकि 29 अक्टूबर के बाद का कोई समय श्री शाह ने उन्हें नहीं दिया।

कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा

कुशवाहा के इस स्टैंड से यह संकेत मिलने लगा है कि महागठबंधन में जाने को लेकर उनकी बात अंतिम चरण में है। वैसे भी शुक्रवार को एनडीए का फार्मूला तय होने के तुरंत बाद उन्होंने अरवल में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। तब ही एनडीए के प्रति अपने रुख का संकेत उन्होंने दे दिया था। रालोसपा सूत्रों के मुताबिक उनकी नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि भाजपा ने उनसे बात किये बिना ही फार्मूले की घोषणा कर दी।

शीघ्र ही साफ हो जायेगी तस्वीर

सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक कुशवाहा को महागठबंधन में कम से कम पांच सीटें मिलने की उम्मीद है। चर्चाओं पर भरोसा करें तो उन्होंने सात सीट की मांग की है। खबर है कि तेजस्वी ने चार सीट देने की पेशकश कर दी हैं। तोल-मोल के बीच एक सीट और मिलने की उम्मीद भी कुशवाहा को है। ऐसे में अब रालोसपा को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगा है। स्मरण रहें कि पिछले दिनो उपेन्द्र कुशवाहा ने यादव का दूध और कुशवाहा का चावल मिला कर खीर पकाने की जो बात कही थी, अब वह हकीकत बनने के करीब पहुंच चुका है।

This post was published on अक्टूबर 28, 2018 13:09

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

ईवीएम में कोई डिवाइस है जो वोट को मैनिपुलेट करता है?

क्या ईवीएम हैक हो सकता है... क्या ईवीएम में कोई ऐसा डिवाइस लगा है, जिसकी… Read More

मार्च 27, 2024
  • Videos

होली के दिन भी स्कूल खुला देख अभिभावक परेशान…

यह वीडियो होली के विशेष अवसर पर हास्य अन्दाज़ में बनाया गया है और इसका… Read More

मार्च 24, 2024
  • Videos

हार्दिक पांड्या को मिली धमकी: रोहित शर्मा के फैंस ने कहा “रेस्ट इन पीस”

रोहित शर्मा बनाम हार्दिक पांड्या: हाल ही में, हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर धमकी… Read More

मार्च 20, 2024
  • Videos

पीएम मोदी के कॉन्फिडेंस की असली वजह जानिए…

पीएम नरेन्द्र मोदी जिस कॉन्फिडेंस से अपनी चुनाव सभा में 400 पार के नारे दुहराते… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

रोहिणी आचार्य क्या लालू यादव की सीट पर उम्मीदवार बनेंगी?

क्या Rohini Acharya संभालेंगी पिता लालू यादव की गद्दी ? सारण सीट से लोकसभा चुनाव… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

बिहार एनडीए में सीट बंटवारा: बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग को 5, मांझी और कुशवाहा को 1-1 सीट मुख्य बातें:

बिहार में एनडीए ने 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया है। BJP 17 और… Read More

मार्च 19, 2024