Politics

गरीबो की आवाज को केंद्र सरकार कुचलने का कर रही प्रयास

​मायावती के अपमान को  लेकर फूटा लोगो का गुस्सा

पीएम नरेंद्र मोदी व अमीत शाह का फूंका पुतला

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। राज्यसभा मे मायावती के अपमान को लेकर अनुसुचित जाति व दलितो का गुस्सा फूट पड़ा है। मायावती के समर्थन मे अनुसूचित जाति के लोगो ने सोमवार को प्रखण्ड मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह का पुतला फूंका।  सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मायावती के साथ अपमान कर पुरे देश के अनुसुचित जाति के लोगो के साथ भद्दा मजाक किया है। पीएम नरेंद्र मोदी के निशाने पर सिर्फ बहन मायावती ही नही है। बल्कि वह लोग भी निशाने पर है,जहां भाजपा सत्ता मे नही है। केंद्र सरकार की घटिया नीति का विरोध करने वालो को तंग किया जा रहा है। लालू यादव व उनके पुरे परिवार को झूठा आरोप लगा कर फंसाया जा रहा है। गरीबो के आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। इसका माकूल जबाब 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान मे आहूत भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली मे दिया जायेगा। पूर्व विधायक जनकधारी प्रसाद कुशवाहा ने  केंद्र सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सभा सांसद मायावती को भाजपाइयों ने सदन में अपनी बात तक रखने का मौका नही दिया । यह लोकतंत्र का घोर अपमान है । इस अपमान को बर्दाश्त नही किया जाएगा । जरूरत पड़ी तो आंदोलन का शंखनाद मीनापुर से ही किया जायेगा। जदयू नेता शिवचंद्र प्रसाद ने भाजपा को भारत जलाओ पार्टी की संज्ञा दी। सभा की अध्यक्षता जवाहर राम ने किया। सभा को पूर्व प्रमुख राजगीर राम, राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर सहनी,रमेश यादव,सच्चिदानंद कुशवाहा,मुस्तफा राही,छोटेलाल यादव, मुखिया रामप्रीत राम, पूर्व जिला पार्षद शैल देवी, पंसस पूजा देवी, पूर्व मुखिया गणेश राम, पूर्व पंसस जवाहर राम, वार्ड सदस्य सुरेश राम, जयप्रकाश राम, नंदकिशोर राम, कमल किशोर बैठा, रामसागर राम, भिखारी राम, चनरदेव मांझी, गणेश पासवान, चुल्हाई राम व राजमंगल राम,सेवानिवृत शिक्षक सकलदेव प्रसाद ने सम्बोधित किया।

This post was published on जुलाई 25, 2017 12:10

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

क्या पूर्णिया से सेट होगा सीमांचल का समीकरण…

बिहार के सीमांचल में समाजवादियों का दुखता हुआ नब्ज क्या है। मुस्लिम बाहुल सीमांचल में… Read More

अप्रैल 24, 2024
  • Politics

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद क्यों बन गया है हॉट सीट KKN न्यूज ब्यूरो। हैदराबाद को हॉट सीट बनाने… Read More

अप्रैल 24, 2024
  • Videos

बोलने का ढंग Laloo Yadav दिए लेकिन राजनीतिक अधिकार Nitish Kumar दिये

चुनाव के उत्साह के बारे में लोगों के आवाज सुनें। लालू यादव के करिश्माई भाषण… Read More

अप्रैल 24, 2024
  • Videos

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More

अप्रैल 17, 2024
  • Videos

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन?

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8   Read More

अप्रैल 16, 2024
  • Videos

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More

अप्रैल 13, 2024