होमBiharबिहार में बीजेपी जदयू के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय

बिहार में बीजेपी जदयू के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय

Published on

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच दिल्ली में हुई बैठक के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर फैसला लगभग हो गया है। इसी के साथ दोनो दल के बीच सीटों को लेकर चल रही खींचतान शुक्रवार को खत्म होने के संकेत मिलने लगे है।

सीटो की घोषणा होना अभी बाकी

दोनो राष्ट्रीय अध्यक्षो के बीच हुई बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी लगभग एक समान सीटो पर चुनाव लड़ेंगी और अन्य घटक साथियों को भी सम्मान जनक सीटें मिलना तय है। हालांकि, सीटो की संख्या नहीं बताई गई। बीजेपी के अध्यक्ष श्री शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी इसकी घोषणा बाद के दिनों में की जाएगी। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी की अध्यक्षता में लड़ा जाएगा और एनडीए पहले से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

घटक दल को भी मिलेगा सम्मान

रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह के बारे में पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि वह हमारे साथ है और एनडीए के सभी साथियों को सम्मान जनक सीटें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान और उपेंद्र कुशवाह हमारे साथ हैं और नए साथी के आने पर सभी की सीटों को घटाया गया है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे के फॉर्मूला पर सहमती हो गई है। नीतीश कुमार के साथ उनकी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे।

यह है मौजूदा हालात

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं लोजपा ने छह, आरएलएसपी ने तीन और जेडीयू को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उधर, एनसीपी ने एक, कांग्रेस ने दो और आरजेडी ने चार सीटों पर जीत हासिल की थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

More like this

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...