अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता। इराक की अपनी पहली यात्रा के दौरान उन्होंने दूसरे देशों से भी जिम्मेदारियां बांटने के लिए आग्रह किया।
इराक में तैनात अमेरिकी सैनिकों से अचानक मिलने पहुंचे ट्रंप ने युद्धग्रस्त सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले का बचाव किया और कहा कि इसमें अब कोई देरी नहीं होगी। अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करने के बाद ट्रंप ने बगदाद के पश्चिम में स्थित एअर बेस पर ट्रंप ने पत्रकारों को संबोधित किया।
यह अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप की पहली इराक यात्रा है। वह प्रथम महिला मेलानिया के साथ इराक के औचक दौरे पर पहुंच कर पूरी दुनिया को चौका दिया है। इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पर कोई और आतंकवादी हमला हुआ तो उसका करारा जबाव देंगे। उन्होंने सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने और बाकी क्षेत्रीय देश खासकर तुर्की पर आईएस के खिलाफ काम पूरा करने की जिम्मेदारी छोड़ने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह ठीक नहीं है कि सारा बोझ अकेले अमेरिका पर डाल दिया जाए।
This post was last modified on दिसम्बर 28, 2018 7:02 अपराह्न IST 19:02
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More