Home National आडवाणी की शत्रु से मुलाकात लंबी चली

आडवाणी की शत्रु से मुलाकात लंबी चली

होटल के बंद कमरे में हुई राजनीति पर चर्चा

 केरल। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बीजेपी के बहुचर्चित सांसद शत्रुघन सिन्हा के बीच कोच्ची के एक होटल में लंबी गुप्तगू हुई। समझा जाता है कि राष्ट्रपति चुनाव और वर्तमान राजनीति पर दोनों के बीच चर्चा हुई होगी। मुलाकात के दौरान शत्रुघ्न   सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद रही। आपको बता दें कि हाल के महीनों में शत्रुघ्न   सिन्हा के पार्टी के कई फैसले पर सवाल उठाने के कारण सुर्खियों में रहे। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उन्हें नाम लिये बगैर, गद्दार कह दिया था। इसके बाद दोनों के बीच ट्विटर वार में सांसद कीर्ति आजाद और भोला सिंह भी कूद पड़े थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version